एक्सप्लोरर

पालघर मॉब लिंचिंग कांड में नया खुलासा, सामने आए चश्मदीद वन विभाग के कर्मचारी

महाराष्ट्र के पालघर में हुए मॉब लिंचिंग कांड में नया खुलासा हुआ है. इस मामले में वन विभाग के दो कर्मचारी ने सारी हकीकत बयान की है.

मुंबई: मुंबई से सटे पालघर में 16 अप्रैल की रात 2 साधुओं समेत 3 लोगों की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है. जिस गडचिंचले गांव के पास ये वारदात हुई वहां वन विभाग की एक चौकी है. उस चौकी में मौजूद वन कर्मचारी अब सामने आये हैं. उन्होंने घटना की जो आंखों देखी सुनाई है उससे पता चलता है कि आखिर उस रात हुआ क्या था. इनके बयान से उन लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है जो पालघर की घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे थे और उसपर सियासत करने की फिराक में थे.

गडचिंचले गांव के पास से गुजरने वाली सड़क पर वन विभाग की जो चौकी मौजूद है, वहां पर उस रात सोनू बोरसा और प्रकाश बस्वत नाम के कर्मचारी मौजूद थे. इनके मुताबिक उस रात इलाके में बच्चा चोरों के घूमने की अफवाह की वजह से आसपास के गांवों के 2 से 3 हजार लोग भीड़ की शक्ल में लाठी डंडे लेकर सड़क पर आ गए थे. करीब साढ़े 9 बजे एक ईको गाडी गुजरी जिसमें 3 लोग सवार थे. भीड़ ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे लोग आगे दादरा नागर हवेली नाम के केंद्र शासित क्षेत्र के बॉर्डर की तरफ बढ़ गए. करीब 15 मिनट के बाद वो वापस गांव की तरफ लौटे क्योंकि पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर आगे बढ़ने से रोक दिया था.

बोरसा के मुताबिक जब गांव वालों ने गाड़ी वापस लौटते देखी तो फिर से उसे रोकने की कोशिश की. भीड़ ने वन कर्मचारियों पर दबाव डाला कि वे सड़क पर मौजूद फाटक को बंद कर दें ताकि गाडी आगे न बढ़ सकेय उन्होंने धमकाया कि अगर वन कर्मचारियों ने ऐसा नहीं किया तो उन्हें मार डाला जायेगा. बोरसा के साथी बस्वत के मुताबिक जैसे ही फाटक बंद किए जाने पर गाड़ी रूकी तो भीड में से एक शख्स ने गाड़ी के टायर में तीली डालकर उसकी हवा निकाल दी. बस्वत ने जब गाड़ी में सवार लोगों से पूछा कि वे कहां से आ रहे हैं और किधर जाना है तो उन्होने बताया कि वे त्र्यंबकेश्वर की तरफ से आ रहे हैं और उन्हें सिलवासा की तरफ जाना है. चूंकि पुलिस उन्हें आगे जाने नहीं दे रही इसलिए वे वापस कांदिवली की तरफ लौट रहे हैं.

इस बीच भीड़ ने चोर-चोर चिल्लाते हुए उस गाडी पर पत्थरों से हमला कर दिया और तीनों के गाडी में मौजूद रहते हुए उस गाडी को पलट दिया. वन कर्मचारियों ने इसके बाद अपने एक वरिष्ठ अधिकारी को इस बारे में जानकारी दी. उस अधिकारी ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस की टीम करीब 2 घंटे के बाद मौके पर पहुंची. बस्वत का कहना है कि रास्ते जगह जगह में गांव वालों ने पत्थर डालकर रास्ता बंद कर रखा था. मौके पर पहुंचने के लिये पुलिस को उन्हें हटाना पड़ा जिसकी वजह से उसे देर हुई.

इन वन कर्मचारियों के मुताबिक शुरूवात में सिर्फ 10 से 12 पुलिसकर्मी ही मौके पर पहुंचे जबकि हिंसक भीड़ में हजारों लोग थे. पुलिस कर्मियों के साथ साथ गांव की सरपंच चित्रा चौधरी जो कि बीजेपी से हैं और जिला परिषद के सदस्य काशीनाथ चौधरी जो कि एनसीपी से हैं वो भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने भी भीड़ को समझाने की कोशिश की लेकिन भीड़ ने उनकी भी एक न सुनी और उन्हें धमकाने लगी.

इसके बाद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही भीड़ ने तीनों लोगों को पीट पीट कर मार डाला. मृतकों में 70 साल के कल्पवृक्षनाथगिरी और 35 साल के सुशीलगिरी नाम के 2 साधु और उनका 32 साल का ड्राईवर नीलेश तेलगडे शामिल है. इस सिलसिले में पुलिस ने 110 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से 9 नाबालिग होने के कारण उन्हें बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है. 2 पुलिसकर्मियों को भी इस मामले में लापरवाही बरतने के लिये महाराष्ट्र सरकार ने सस्पेंड कर दिया है.

इन दोनो गवाहों के मुताबिक अब उन्हें आरोपियों की ओर से डराया धमकाया जा रहा है. इनके बयान से फिर एक बार इस बात की तस्दीक होती है कि तीनों हत्याओं के पीछे को सांप्रदायिक और सियासी कारण नहीं था बल्कि अफवाह के चलते इन बेगुनाह लोगों की निर्मम हत्या की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget