एक्सप्लोरर

नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ में मौतों पर RPF और दिल्ली पुलिस के बीच कंफ्यूजन? अब रेल मंत्रालय ने जारी किया बयान

New Delhi Stampede Case: बीते दिनों नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस और आरपीएफ ने मौत के अलग-अलग आंकड़े पेश करने को लेकर रेल मंत्रालय ने बयान जारी किया है.

New Delhi Railway Station Stampede Case: शनिवार (15 फरवरी, 2025) को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की जांच का हवाला देकर रिपोर्ट दिखाई जा रही हैं. इसको लेकर रेल मंत्रालय ने मंगलवार (18 फरवरी, 2025) को एक बयान जारी किया है.

मंत्रालय ने उन मीडिया खबरों को ‘‘गलत और भ्रामक’’ बताते हुए खारिज कर दिया, जिनमें रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की जांच का हवाला देते हुए बताया गया कि 15 फरवरी को नयी दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ की वजह ‘‘ट्रेन का प्लेटफॉर्म आखिरी समय में बदलने की उदघोषणा’’ थी. 

उच्च स्तरीय समिति कर रही मामले की जांच

मंत्रालय ने कहा कि आरपीएफ ने घटना की कोई जांच नहीं की है, बल्कि उत्तरी रेलवे द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय समिति की ओर से जांच की जा रही है. मंगलवार को एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि कुछ मीडिया खबरों में दावा किया गया कि आरपीएफ ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की ‘‘जांच’’ की है और कहा कि ट्रेन का प्लेटफॉर्म आखिरी समय में बदलने की उदघोषणा के कारण भगदड़ हुई. मंत्रालय ने कहा कि ये खबर ‘‘गलत और भ्रामक’’ हैं. साथ ही उसने कहा कि जांच उत्तर रेलवे द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की ओर से की जा रही है.

रेल मंत्रालय ने कहा, ‘‘समिति की ओर से 100 से अधिक लोगों से बयान लिये जा रहे हैं. सभी बयान दर्ज करने के बाद समिति घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने सवाल-जवाब सहित गहन जांच करेगी.’’ उसने कहा, ‘‘समिति की ओर से जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी.’’

रेल मंत्रालय ने मीडिया संस्थानों से मांगी मदद

मीडिया संस्थानों से उच्च स्तरीय समिति की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करने का आग्रह करते हुए मंत्रालय ने कहा, ‘‘अगर कोई ऐसी जानकारी है जो उच्च स्तरीय समिति को उसकी जांच प्रक्रिया में मदद कर सकती है, तो कृपया इसे सीधे समिति के सदस्यों के साथ साझा करें.’’

ये भी पढ़ें: NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मौतों पर कन्फ्यूजन, RPF और दिल्ली पुलिस के आंकड़ों में अंतर क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget