एक्सप्लोरर

जब विमान अचानक 8,000 फीट नीचे आया तो राहुल ने रखी मन्नत, अब जाएंगे कैलाश मानसरोवर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि वो इस साल कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे. दिल्ली के रामलीला मैदान में जनाक्रोश रैली में राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कर्नाटक चुनाव के बाद इस यात्रा के लिए 15 दिनों की छुट्टी मांगी.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि वो इस साल कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे. दिल्ली के रामलीला मैदान में जनाक्रोश रैली में राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कर्नाटक चुनाव के बाद इस यात्रा के लिए 15 दिनों की छुट्टी मांगी. राहुल गांधी ने बताया कि उनके मन में कैलाश मानसरोवर की यात्रा का विचार कर्नाटक चुनाव अभियान के दौरान आया. उन्होंने बताया कि जिस दिन दिल्ली से बैंगलौर जाते समय उनके विमान में खराबी आई थी तब उनके मन में ये विचार आया.

जब रैली का समापन हो रहा था तभी राहुल गांधी दोबारा माइक के सामने आए और कहा, "मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि ये बात बोलूं या नहीं. मैं जब विमान से कर्नाटक जा रहा था तब मेरा विमान अचानक 8000 फ़ीट नीचे आ गया. उसी दौरान मैंने सोचा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा करूंगा." राहुल ने रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं से कर्नाटक चुनाव के बाद 10-15 दिनों की छुट्टी मांगी.

इस साल खत्म हो चुका है आवेदन का समय

बता दें कि विदेश मंत्रालय हर साल जून से सितंबर के दौरान दो अलग-अलग रास्तों, लिपुलेख दर्रा (उत्तराखण्ड) और नाथु-ला दर्रा (सिक्किम) से इस यात्रा का आयोजन करता है. हालांकि विदेश मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक इस साल यात्रा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख़ 6 अप्रैल तक ही थी. राहुल ने अभी ये साफ नहीं किया कि उन्होंने यात्रा के लिए आवेदन किया है या नहीं.

गुजरात चुनावों से शुरू हुआ मन्दिर जाने का सिलसिला

पिछले साल हुए गुजरात चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने सोमनाथ मंदिर समेत कई मंदिरों के दर्शन किए थे. तब उन पर न सिर्फ मंदिरों के ज़रिए राजनीति करने का आरोप लगा था बल्कि उनके हिन्दू होने पर भी सवाल खड़े हो गए थे. तब कांग्रेस ने राहुल का बचाव करते हुए उन्हें शिवभक्त और जनेऊधारी हिन्दू बताया था. 12 मई को कर्नाटक विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव प्रचार के दौरान भी राहुल अब तक कई मंदिरों और मठों में जा चुके हैं.

सभी धर्मों में आस्था रखते हैं राहुल - कांग्रेस

हालांकि कांग्रेस ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा को लेकर कहा है कि इसे राजनीति से जोड़कर न देखें. पार्टी प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा, " इमेज बदलने की जरूरत राहुल गांधी को नहीं बल्कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी को है. राहुल तो सभी धर्मों में विश्वास रखते हैं".

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ATF Price Hike: हवाई जहाज के फ्यूल ने भारत में तोड़े सभी रिकॉर्ड, टिकट ही नहीं ये सामान भी हो जाएंगे महंगे, जानें
हवाई जहाज के फ्यूल ने भारत में तोड़े सभी रिकॉर्ड, टिकट ही नहीं ये सामान भी हो जाएंगे महंगे, जानें
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
इंडिगो विमान के टॉयलेट में ‘डेंजर’ लिखा टिश्यू पेपर मिलने से हड़कंप, दहशत का माहौल
इंडिगो विमान के टॉयलेट में ‘डेंजर’ लिखा टिश्यू पेपर मिलने से हड़कंप, दहशत का माहौल
'जंग के बीच देश में आने वाला है Economic Earthquake', राहुल गांधी की चेतावनी, पीएम मोदी बोले- 'काबू में हालात'
'जंग के बीच देश में आने वाला है Economic Earthquake', राहुल गांधी की चेतावनी, पीएम मोदी बोले- 'काबू में हालात'

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
ट्रंप से नफरत करने लगे अमेरिकी? राष्ट्रपति की रेटिंग माइनस में पहुंचाई, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
ट्रंप से नफरत करने लगे अमेरिकी? राष्ट्रपति की रेटिंग माइनस में पहुंचाई, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
PBKS Vs GT: पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप, राइटर ने लीगल एक्शन लेने की कही बात
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
Bone Marrow Health tips : इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
How to become IAS without UPSC: बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
Embed widget