एक्सप्लोरर

Train Fire Video: दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन में आग लगने पर सवार यात्रियों ने कैसे बचाई जान? पैसेंजर्स की आपबीती

Darbhanga Express Train Fire: पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन की एक स्लीपर और दो जनरल बोगी में आग लगी थी. उन्होंने कहा कि चार लोग सामान्य रूप से घायल हुए हैं.

New Delhi Darbhanga Clone Train Fire: नई दिल्ली से बिहार के दरभंगा जाने वाली ट्रेन में बुधवार (15 नवंबर) को भीषण आग लग गई. उत्तर मध्य रेलवे अधिकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 02570 दरभंगा क्लोन स्पेशल में यूपी के सराय भुपत रेलवे स्टेशन के पास आग लगी. छठ की वजह से ट्रेन में काफी भीड़ थी. आग लगने से यात्रियों में दहशत फैल गया.

क्या बोले ट्रेन में सवाल यात्री?

सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है. ट्रेन में सवार एक यात्री ने बताया कि जहां वो बैठा था वहां शॉर्ट सर्किट हुआ और तेज आवाज आई. इसी वजह से ट्रेन में आग लगी. यात्री ने आगे कहा, ''अचानक धुआं बढ़ने लगा. हमलोग जैसे-तैसे ट्रेन से भागे. कुछ लोग खिड़की से कूद कर भागे. काफी देर बीतने के बाद भी कोई बुझाने के लिए नहीं आया. ट्रेन में अगर व्यवस्था होती तो तुरंत आग बुझ जाती. भाग-दौड़ में जो भी यात्री ट्रेन से उतरा है वह घायल हुआ है.'' 

एक अन्य यात्री ने कहा कि दिल्ली से छपरा जा रहे थे. अचानक से धुंआ उठा. सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. भारी भीड़ थी. उसके बाद कूदकर निकले. सामान सारा जल गया. चोट भी लगी है. एस वन में सवार थे. बोगी में काफी बच्चे भी थे. हमारा पासपोर्ट भी जल गया, सऊदी जाने के लिए इंटरव्यू देने मैं दिल्ली गया था. बैग में 20 से 25 हजार रुपये थे, वो भी जल गया. 

शॉर्ट सर्किट से लगी आग- एसएसपी

एसएसपी विनय कुमार वर्मा ने कहा, "नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली क्लोन एक्सप्रेस की तीन बोगियों में आग लग गई. प्रथम दृष्टया यह बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी. आग लगने वाली बोगियों में 1 स्लीपर क्लास और 2 जनरल बोगी शामिल थी. इस आग की वजह से 200 से 250 लोग प्रभावित हुए हैं. चार लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, लेकिन किसी के जान का खतरा जैसी कोई बात नहीं है. तीनों बोगी में लगे आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है."

अतिरिक्त सीट बढ़ाई गई

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने कहा, "त्योहार के समय हर साल ट्रेन में भीड़ रहती है. हमलोगों ने पिछले साल के हिसाब से 10-15 फीसदी ज्यादा यात्रियों के लिए तैयारी की है. हमने अतिरिक्त 22.5 लाख सीटें तैयार की हैं और हम यह भी चाहते हैं कि लोग अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाएं. घटना वाली जगह पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है जहां पीने के पानी, वॉशरूम और भोजन की उचित व्यवस्था की गई है."

ये भी पढ़ें: Virat Kohli Century: विराट के शतकों का 'अर्धशतक' पूरा, पीएम मोदी से लेकर खरगे तक कई नेताओं ने दी बधाई, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget