एक्सप्लोरर

नए CDS अनिल चौहान ने संभाला पदभार, कहा- सभी चुनौतियों और कठिनाइयों का करेंगे सामना

India New CDS Anil Chauhan: तीनों सेनाओं के मुखिया अनिल चौहान ने अपना पदभार संभाल लिया है. जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद ये पद खाली था.

CDS Anil Chauhan: जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) के देहांत के बाद नए सीडीएस (CDS) बने लेफ्टिनेंट जनरल (रिट.) अनिल चौहान (Anil Chauhan) ने अपना पदभार संभाल लिया है. पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा, 'मुझे भारतीय सशस्त्र बलों में सर्वोच्च रैंक की जिम्मेदारी संभालने पर गर्व है. मैं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में तीनों रक्षा बलों की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करूंगा. हम सभी चुनौतियों और कठिनाइयों का मिलकर सामना करेंगे.'

सम्मानित सैन्य अधिकारी अनिल चौहान पिछले साल पूर्वी सेना कमांडर के रूप में अपनी सेवानिवृत्ति के बाद, वो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल की अध्यक्षता में रीष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत थे. वो देश के पहले सेवानिवृत्त तीन सितारा रैंक सैन्य अधिकारी हैं जो चार सितारा रैंक के अधिकारी के रूप में वापसी की है. वो भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे.

बालाकोट एयरस्टाइक में भी थे शामिल

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिट.) ने भारत के दूसरे सीडीएस के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. वो साल 2019 में हुई एयरस्ट्राइक में भी शामिल रहे हैं. इस एयरस्ट्राइक के दौरान सेना के सैन्य अभियान के महानिदेशक रहे थे, उस समय भारतीय लड़ाकू विमानों ने पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के अंदर घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ट्रेनिंग कैंप को तबाह कर दिया था.

बुधवार को हुई नियुक्ति, शुक्रवार को संभाला कार्यभार

भारत सरकार (Indian Goverment) ने बुधवार को अनिल चौहान (Anil Chuahan) के नया सीडीएस (CDS) नियुक्त करने का एलान किया था. हैलिकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) के निधन के बाद से ये पद पिछले 9 महीने से खाली था. लेफ्टिनेंट जनरल (रिट.) अनिल चौहान उसी गोरखा राइफल्स (Gorkha Rifles) से हैं जिसमें दिवंगत जनरल रावत थे. अधिकारियों ने कहा था कि अनिल चौहान प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के रूप में शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के पैतृक गांव में जश्न का माहौल, CDS बनने पर परिवार ने यूं जताई खुशी

ये भी पढ़ें: New CDS : क्या अब मौजूदा आर्मी, नेवी और एयर फोर्स चीफ को कभी CDS बनने का मौका मिल सकता है? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget