एक्सप्लोरर

Nepal Plane Crash: केरल में अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे तीन लोग, नेपाल प्लेन क्रैश में गंवाई जान

Nepal Plane Crash Update: येति एयरलाइंस का विमान नेपाल के पोखरा के पास क्रैश हो गया. हादसा इतना भयानक था कि विमान में सवार किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बच सकी. 

Nepal Plane Crash Victims: केरल के पठानमथिट्टा जिले में पहले से शोक में डूबे अनिकड़ गांव में नेपाल विमान हादसे की खबर से फिर से मातम छा गया. दरअसल, नेपाल के पोखरा एयरपोर्ट के पास रविवार (15 जनवरी) को हुए विमान हादसे में केरल से लौट रहे तीन लोगों ने भी जान गंवा दी. ये लोग एक ईसाई प्रचारक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए केरल आए हुए थे और वहां से वापस नेपाल लौट रहे थे. 

टीओआई की खबर के मुताबिक, तीन नेपाली नागरिक- राजू ठाकुरी, राबिन हमाल और अनिल शाही ईसाई प्रचारक मैथ्यू फिलिप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पठानमथिट्टा जिले के गांव में आए थे. नेपाल विमान हादसे में जान गंवाने वाले 68 यात्रियों में इन लोगों के नाम भी शामिल हैं.

इस शख्स के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे तीनों

मैथ्यू फिलिप दो साल पहले केरल लौट आए थे. इससे पहले उन्होंने 45 साल पोखरा में बिताए थे. तीनों मृतक और दो अन्य लोगों का मैथ्यू के साथ नजदीकी संबंध था. मैथ्यू फिलिप के नाती जोएल मैथ्यू ने बताया कि प्लेन क्रैश की जैसे ही खबर लगी तो कुछ लोगों से संपर्क किया गया और पैसेंजर लिस्ट चेक की गई. जोएल ने कहा, ''हमने देखा कि पांच लोगों में से तीन ने काठमांडू से पोखरा के लिए फ्लाइट ली थी. दो अन्य लोग शरण शाही और सुमन थापा काठमांडू में ही रुक गए थे.''

जोएल ने कहा कि उन दो लोगों संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उनसे उनके मित्रों के शवों की शिनाख्त करने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा कि शिनाख्त करना असंभव है क्योंकि सबकुछ राख में बदल गया है.

फिलिप के नाती ने आगे यह बताया

फिलिप को कैंसर हुआ था. पोखरा में अपना काम बंद करके वह दो साल पहले अपने पैतृक गांव लौट आए थे. जोएल ने कहा, ''पांचों लोग अक्सर अनिकड़ गांव आया करते थे. शुक्रवार की सुबह पांचों केरल पहुंचे थे. पूरा दिन उन्होंने चर्च और मेरे घर में बिताया और अंतिम संस्कार के बाद शाम को वे चले गए थे. मेरे दादा जी का पार्थिव शरीर अनिकड़ ब्रीदर्न असेंबली में रखा गया था, जहां उन्होंने एक नेपाली गाना गाया था जो मेरे दादाजी को सबसे ज्यादा पसंद था.'' जोएल ने कहा कि उसके दादा मैथ्यू फिलिप उन पांचों लोगों के लिए पिता समान थे.

बता दें कि रविवार को येति एयरलाइंस का विमान नेपाल के पोखरा के पास क्रैश हो गया. विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे. हादसा इतना भयानक था कि विमान में सवार किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बच सकी. 

यह भी पढ़ें- Nepal Plane Crash: नेपाल विमान हादसे में जान गंवाने वाले भारतीयों के परिजनों के संपर्क में दूतावास के अधिकारी, शवों की हो रही तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने जेन-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने जेन-G को समझाया ‘सही मतलब’!

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget