एक्सप्लोरर

नेपाल विमान हादसा: मृतकों के परिजनों को जिला प्रशासन ने भेजा काठमांडू, शिनाख्त के बाद भारत आएंगे शव

गाजीपुर की जिला अधिकारी ने कहा कि विदेशी नागरिकों के शवों को काठमांडू ले जाया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर उनकी पहचान के लिए डीएनए का मिलान किया जाएगा.

Nepal Plane Crash: नेपाल में रविवार (15 जनवरी) को हुई विमान दुर्घटना में मारे गए यूपी के गाजीपुर के चार युवकों के परिजनों को सोमवार को जिला प्रशासन ने सड़क मार्ग से काठमांडू भेजा. वहां उचित प्रक्रिया के बाद उन्हें शव सौंप दिए जाएंगे. गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि नेपाल विमान दुर्घटना में चार युवकों अभिषेक कुशवाहा, सोनू जायसवाल, विशाल शर्मा और अनिल कुमार राजभर की मौत हो गई थी. उनके परिवारों में से एक सदस्य और ग्राम प्रधान को प्रशासन ने सड़क मार्ग से नेपाल भेजा है.

एक अधिकारी ने नेपाल में अधिकारियों के हवाले से बताया कि जले हुए शवों को पहचान के लिए मंगलवार को पोखरा से काठमांडू ले जाया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, अगर शिनाख्त की प्रक्रिया बिना किसी अड़चन के पूरी हो जाती है तो सोनू जायसवाल, अनिल राजभर, विशाल शर्मा और अभिषेक कुशवाहा के शव जल्द से जल्द बुधवार या एक दिन बाद उनके पैतृक गांवों में पहुंच सकते हैं.

'हम परिवारों के संपर्क में हैं'

गाजीपुर के डीएम आर्यका अखौरी ने कहा, "हम परिवारों के साथ लगातार संपर्क में हैं." संभागीय आयुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा से उनके पैतृक गांवों तक शवों को पहुंचाने के लिए राज्य सरकार एक-एक एंबुलेंस उपलब्ध करवाएगी. 

'किसने सोचा था हम शोक मनाएंगे?'

धारवा गांव में अभिषेक कुशवाहा के दोस्त जफर अब्बास दुखी हैं. उन्होंने TOI को बताया कि वे अपने दोस्त के लिए सरप्राइज बर्थडे पार्टी का प्लान बना रहे थे, लेकिन अब वो उनके शव का इंतजार कर रहे हैं. जफर ने कहा, "वह आज (सोमवार) अपने जन्मदिन पर वापस आने वाला था. किसने सोचा होगा कि हम उसका जन्मदिन मनाने की बजाए शोक मनाएंगे?"

'सड़क मार्क से लाए जाएंगे शव'

गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा, "शवों को उचित पहचान और प्रक्रिया का पालन करने और सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद संबंधित परिजनों को सौंप दिया जाएगा. शवों को सड़क मार्ग से जिले में लाया जाएगा. इसमें दो-तीन दिन लग सकते हैं." जिलाधिकारी ने कहा कि सीमा पर परमिट के लिए पीड़ित परिवारों के साथ जिला प्रशासन के दो अधिकारियों को भी भेजा गया है और दूतावास के अधिकारी भी इसमें सहयोग कर रहे हैं.

'डीएनए मिलान भी किया जा सकता है'

उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिकों के शवों को काठमांडू ले जाया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर उनकी पहचान के लिए डीएनए का मिलान किया जाएगा. अखौरी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और अन्य सरकारी योजनाओं से उचित सहायता प्रदान की जाएगी.

नेपाल विमान हादसा 

गौरतलब है कि येती एयरलाइंस का एक विमान रविवार को पोखरा में उतरने से ऐन पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में अब तक 69 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 41 की पहचान हो गई है. इनमें गाजीपुर निवासी चार युवकों समेत पांच भारतीय भी शामिल हैं. अधिकारियों ने विमान में मौजूद सभी 72 यात्रियों को मृत माना है. विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें- 'आप याचिका देना और वापस लेना जारी नहीं रख सकते', धर्मांतरण मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार, 2 हफ्ते बाद सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget