एक्सप्लोरर

ABP एक्सक्लूसिव: महंगे पेट्रोल से तस्करों की लॉटरी, बिहार में धड़ल्ले से बेचा-खरीदा जा रहा है नेपाल का सस्ता तेल

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में 50.67 रुपये, बांग्लादेश में 68.47 रुपये, श्रीलंका में 49.67 रुपये, नेपाल में 66.99 रुपये, भूटान में 56.63 रुपये, म्यांमार 43.82 रुपये, मालद्वीव 41.40 रुपये में एक लीटर पेट्रोल मिलता है.

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं. कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बाद से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 86 रुपये के करीब पहुंच गई है. सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर अभी तक आश्वासन से ज्यादा कुछ नहीं मिला है.

ऐसे में अगर आपसे कोई कि भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार और मालदीव में पेट्रोल सस्ता है तो शायद आपको यकीन ना हो. लेकिन यही सच्चाई है. इतना ही नहीं पड़ोसी देशों में सस्ते पेट्रोल ने देश के सीमावर्ती इलाकों में तस्करी को भी बढ़ावा दिया है.

पड़ोसी देशों में किस भाव में है पेट्रोल? भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में 50.67 रुपये, बांग्लादेश में 68.47 रुपये, श्रीलंका में 49.67 रुपये, नेपाल में 66.99 रुपये, भूटान में 56.63 रुपये, म्यांमार 43.82 रुपये, मालद्वीव 41.40 रुपये में एक लीटर पेट्रोल मिलता है. ABP एक्सक्लूसिव: महंगे पेट्रोल से तस्करों की लॉटरी, बिहार में धड़ल्ले से बेचा-खरीदा जा रहा है नेपाल का सस्ता तेल

7 में 6 पड़ोसी भारत से खरीदते हैं पेट्रोल पाकिस्तान को छोड़कर बाकी छहों देशों में भारत पेट्रोल निर्यात करता है यानी इन देशों में पेट्रोल-डीजल भारत से ही जाता है. वहां टैक्स कम है तो पेट्रोल-डीजल सस्ता है. भारत में एक लीटर पेट्रोल पर करीब 40 रुपये सिर्फ एक्साइज़ ड्यूटी और वैट के रूप में टैक्स देना पड़ता है.

देश के सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोल की तस्करी भारत में एक्साइज़ ड्यूटी के कारण पेट्रोल की कीमत 78 से 86 रुपये तक पहुंच गई हैं. इसकी वजह से देश के सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोल और डीजल की तस्करी का धंधा भी चल निकला है. असम के सीमावर्ती इलाकों के लोग भूटान से पेट्रोल-डीजल ले आते हैं क्योंकि भूटान में पेट्रोल सस्ता है. यहां प्रति लीटर कमाई 20 रुपये की हो जाती है.

बिहार और यूपी के सीमावर्ती इलाकों में भी तस्करी बिहार के रक्सौल और सीतामढ़ी और यूपी के बहराइज जिलों के सीमावर्ती इलाकों की सीमाएं नेपाल से सटती हैं. नेपाल बॉर्डर पर पेट्रोल की तस्करी का खेल खुले आम हो रहा है. नेपाल के पेट्रोल पंप पर सुबह से ही डिब्बे और केन के साथ भारी भीड़ लग जाती है. चप्पे चप्पे पर एसएसबी तैनात है लेकिन अधिकारियों की ढिलाई और तस्करों के जोश ने पेट्रोल-डीजल की तस्करी को धंधा बना दिया है. ABP एक्सक्लूसिव: महंगे पेट्रोल से तस्करों की लॉटरी, बिहार में धड़ल्ले से बेचा-खरीदा जा रहा है नेपाल का सस्ता तेल

बेरोजगारी दे रही तस्करी को बढ़ावा नेपाल में भारत से पेट्रोल 15 रुपए तो डीजल करीब 18 रुपए सस्ता है. हर शख्स इन दिनों पेट्रोल के आसरे जेब गर्म कर लेना चाहता है. सीतामढ़ी, रक्सौल और बहराइच तीनों जगह बेरोजगारी चरम पर है. इन इलाकों में युवाओं के पास काम नहीं है और साक्षरता दर देश के औसत से नीचे है. सहदेवा, महदेवा, अहिरवा, टोला, पंटोका, सिसवा, मटिअरवा, महुआवा, कौरेया जैसे तमाम इलाकों से रात रात भर पेट्रोल डिजल की आवाजाही होती है.

पेट्रोल पंप मालिकों का धंधा चौपट एक ओर जहां लोगों ने तस्करी को ही धंधा बना लिया है वहीं बॉर्डर पर बने पेट्रोल पंप को जमकर चूना लग रहा है. पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि नेपाल में सस्सा पेट्रोल मिल रहा है, इसलिए उनके यहां कोई आता ही नहीं है. सीमावर्ती इलाके के पेट्रोल पंप मालिकों का धंधा चौपट कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget