एक्सप्लोरर

Fact Check: ऑक्सीजन सिलेंडर का विकल्प नहीं है नेबुलाइजर, डॉक्टर ने किया अपने दावे का खंडन

सोशल मीडिया पर एक तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें डॉ. आलोक सेठी ने नेबुलाइजर को ऑक्सीजन सिलेंडर का विकल्प बताया है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सेठी ने दूसरा वीडियो जारी कर अपने दावे का खंडन करते हुए लोगों से माफी मांगी है. सेठी ने कहा कि नेबुलाइजर, ऑक्सीजन सिलेंडर का विकल्प नहीं हो सकता.

नई दिल्लीः देश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य सुविधाओं पर असर पड़ा है. देश के कई अस्पताल ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें डॉ. आलोक सेठी दावा कर रहे हैं कि एक नेबुलाइजर, ऑक्सीजन सिलेंडर के विकल्प के रूप में काम कर सकता है.

वीडियो में डॉ. आलोक कह रह हैं कि लोग ऑक्सीजन सिलेंडर की तलाश में इधर-उधर भाग रहे हैं  और इसकी ज्यादा कीमत दे रहे हैं. इसके बजाय वे एक नेबुलाइजर का उपयोग कर सकते हैं. इसके बाद वह इसके काम करने और लगाने के तरीके के बारे में बताते हैं. वह कहते हैं कि इसमें सोल्यूशन या दवा डालने की भी आवश्यकता नहीं है.

विशेषज्ञों ने दावे को किया खारिज 
वीडियो के आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उसके सुझाव की प्रशंसा की. वहीं, डॉक्टर्स ने कहा कि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने वीडियो में किए गए दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया. मेदांता अस्पताल के डॉ. अरविंग सिंह ने इस दावे को बेसलेस बताया है. सर गंगा राम अस्पताल के डॉ. धीरेन गुप्ता ने इसे एक दिखावा बताते हुए कहा कि उसको अपनी मेडिकल डिग्री छोड़ देनी चाहिए. डॉ. आलोक सेठी के सर्वोदय अस्पताल ने भी उनके दावे से असहमति जताई है.

दूसरा वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा- नेबुलाइजर नहीं ऑक्सीजन का विकल्प
फरीदाबाद के डॉ. आलोक सेठी ने इसके बाद एक वीडियो जारी सफाई दी. सेठी ने कहा कि वीडियो में दी गई जानकारी पूरी तरह से झूठी है और नेबुलाइजर, ऑक्सीजन सिलेंडर का विकल्प नहीं है.  

सेठी ने कहा कि वह इस वीडियो के माध्यम से वह एक नेबुलाइजर का उपयोग करने के तरीके को समझाने की कोशिश कर रहा था और गलत शब्दों का इस्तेमाल कर लिया. सेठी ने आगे कहा ''लोगों के बीच गलत  मैसेज जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर का विकल्प नेबुलाइजर है. मैं हाथ जोड़कर आप सभी से आग्रह करता हूं कि इस बात में मत आइए. नेबुलाइजर, ऑक्सीजन सिलेंडर का विकल्प कभी नहीं हो सकता .”

यह भी पढ़ें-

Delhi Lockdown Extended: दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, CM केजरीवाल का एलान

Corona India: देश में लगातार चौथे दिन आए 3 लाख से ज्यादा केस, 24 घंटे में रिकॉर्ड 2767 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget