एक्सप्लोरर

अभी लोकसभा चुनाव हों तो एनडीए की वापसी लेकिन बीजेपी को अपने दम पर नहीं मिलेगा बहुमत-सर्वे

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक दल जुट गये हैं. सभी सियासी दलों ने अपने-अपने सियासी समीकरण बैठाने शुरू कर दिये हैं. कार्वी इनसाइट्स और इंडिया टुडे के सर्वे के मुताबिक अभी लोकसभा चुनाव हों तो एनडीए वापसी करती दिख रही है लेकिन बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिलेगा.

किसको कितना मत प्रतिशत? कुल सीटें- 543

एनडीए- 36% यूपीए - 31 % अन्य- 33 %

कार्वी इनसाइट्स और इंडिया टुडे के सर्वे के मुताबिक अभी लोकसभा चुनाव हुए तो एनडीए को 36 प्रतिशत, यूपीए को 31 प्रतिशत और अन्य के हिस्से 33 फीसदी वोट प्रतिशत आएगा.

अभी चुनाव हुए तो किसे कितनी सीट ?

कुल सीटें- 543

एनडीए 281 (बीजेपी 245) यूपीए 122 (कांग्रेस 83) अन्य 140

कार्वी इनसाइट्स और इंडिया टुडे के सर्वे के मुताबिक एनडीए को 281 सीट, यूपीए को 122 और अन्य को 140 सीटें मिल सकती हैं.

सर्वे की तुलना

एनडीए- (एबीपी न्यूज सर्वे) 274 (कार्वी-इंडिया टुडे सर्वे) 281 यूपीए- (एबीपी न्यूज सर्वे) 164 (कार्वी-इंडिया टुडे सर्वे) 122 अन्य - (एबीपी न्यूज सर्वे) 105 (कार्वी-इंडिया टुडे सर्वे) 140

गठबंधन- मई में एबीपी न्यूज के सर्वे में एनडीए को 274, यूपीए को 164 और अन्य को 105 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी. अभी इंडिया टुडे के सर्वे में एनडीए को 281 सीट, यूपीए को 122 और अन्य को 140 सीटें मिल सकती हैं.

इस सर्वे के मायने ये है कि मई में ABP न्यूज और अभी इंडिया टुडे का सर्वे आसपास ही है. एनडीए की सरकार बन तो सकती है लेकिन अपने दम पर बीजेपी को बहुमत नहीं मिलेगा. 2014 की तुलना में करीब 55 सीटों का एनडीए को नुकसान होता दिख रहा है. वहीं बीजेपी को 37 सीटों का नुकसान होगा.

लेकिन यदि यूपी में महागठबंधन बन गया और बंगाल में ममता बनर्जी से कांग्रेस का गठबंधन हो गया यानी अगर एसपी-बीएसपी और ममता यूपीए में गई तो क्या होगा?

इंडिया टुडे का सर्वे

कुल - 543

एनडीए- 228 (बीजेपी 194) यूपीए- 224 (कांग्रेस 96) अन्य 91

कार्वी इनसाइट्स और इंडिया टुडे के सर्वे के मुताबिक एनडीए को 228, यूपीए को 224 और अन्य को 91 सीटें मिल सकती हैं. इस ट्रेंड के मायने ये हैं कि त्रिशंकु लोकसभा के आसार बनेंगे, सत्ता की चाबी अन्य के पास होगी. एनडीए-यूपीए की सीटें लगभग बराबर हो जाएंगी. इस स्थिति में कोई भी गठबंधन सरकार बना सकता है. अकेले बीजेपी को करीब 80 सीटों का नुकसान होगा.

अब यूपीए में एसपी+ बीएसपी + ममता और एनडीए में AIADMK + YSR कांग्रेस का गठबंधन हुआ तो क्या होगा?

कुल 543 सीट

एनडीए- 255 (बीजेपी 196) यूपीए- 242 (कांग्रेस 97) अन्य 46

कार्वी इनसाइट्स और इंडिया टुडे के सर्वे के मुताबिक यदि यूपीए में एसपी+ बीएसपी + ममता और एनडीए में AIADMK + YSR कांग्रेस रहीं तो एनडीए को 255 यूपीए को 242 और अन्य को 46 सीटें मिल सकती हैं. ऐसा हुआ तो भी त्रिशंकु लोकसभा के आसार दिख रहे हैं और सत्ता की चाबी अन्य के पास हो जाएगी. एनडीए बहुमत से 17 सीट दूर रह जाएगा. बीजेपी की सीटों की संख्या 200 से नीचे आ जाएगी. ऐसी स्थिति बनती है तो फिर अन्य की भूमिका अहम हो जाएगी ऐसे में एनडीए के खेमे में बीजेडी, टीआरएस, आईएनएलडी, एमएनएस जा सकती है. यूपीए खेमे में लेफ्ट, आप जैसी पार्टियां जा सकती हैं.

पीएम की पसंद

मोदी- 49% राहुल- 27%

कार्वी इनसाइट्स और इंडिया टुडे के सर्वे के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी 49 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद हैं. राहुल गांधी को 27 प्रतिशत लोग पीएम के रूप में देखना पसंद कर रहे हैं.

कैसे हुआ सर्वे? देश के 97 संसदीय क्षेत्र के वोटरों से 18 से 29 जुलाई के बीच बात की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget