एक्सप्लोरर

बजट सत्र: NDA सहयोगियों ने महिला आरक्षण बिल लाने की मांग की-चिराग पासवान, रामदास आठवले ने सर्वदलीय बैठक में उठाया मुद्दा

बजट सत्र पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी जिसमें मौजूद एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के अलावा केंद्रीय मंत्री और आरपीआई नेता रामदास आठवले ने सरकार से इस सत्र में महिला आरक्षण बिल लाने की मांग की.

नई दिल्लीः फ़िलहाल महिला आरक्षण बिल का मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है. मोदी सरकार आने के बाद एक बार भी बिल को संसद से पारित करवाने की कोशिश नहीं की है. बिल के मौजूदा स्वरूप को लेकर सपा , बसपा और आरजेडी जैसी पार्टियां विरोध करती रही हैं.

चिराग और आठवले ने की मांग 31 जनवरी यानि कल से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र से पहले आज सरकार की ओर से सत्र पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई. बैठक में बाक़ी नेताओं के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे. बैठक में अन्य मुद्दों के अलावा महिला आरक्षण बिल का मामला भी उठा और उसे पारित करवाने की मांग की गई. ताज्जुब की बात ये है कि ये मांग सिर्फ़ दो पार्टियों की ओर से की गई और दोनों ही एनडीए की सहयोगी पार्टियां हैं. बैठक में मौजूद एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के अलावा केंद्रीय मंत्री और आरपीआई नेता रामदास आठवले ने सरकार से इस सत्र में महिला आरक्षण बिल लाने की मांग की.

आठवले का नया सुझाव चूंकि इस बिल के मौजूदा स्वरूप को लेकर सपा , बसपा और आरजेडी जैसी पार्टियां विरोध करती रही हैं लिहाज़ा रामदास आठवले ने एक नया सुझाव दिया. सूत्रों के मुताबिक़ रामदास आठवले ने कहा कि अगर 33 फ़ीसदी आरक्षण में कुछ पार्टियों को आपत्ति है तो शुरुआत 20 या 25 फ़ीसदी से की जा सकती है. हालांकि सरकार की ओर से बैठक में इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दिया गया.

बिल फिलहाल ठंडे बस्ते में महिला आरक्षण बिल फिलहाल ठंडे बस्ते में है. मोदी सरकार आने के बाद अबतक इसे पारित करवाने की कोशिश नहीं हुई है. महिला अधिकारों पर काम करने वाली कार्यकर्ताओं की ओर से तो हर बार इसकी मांग की जाती है लेकिन इसपर बात आगे नहीं बढ़ पाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
केरल पहुंचा मानसून! यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री? जानें IMD ने क्या बताया?
केरल पहुंचा मानसून! यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री? जानें IMD ने क्या बताया?
जबरन वसूली के आरोप में SC ने रद्द की पुलिस अधिकारियों की अग्रिम जमानत, कहा- जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो...
जबरन वसूली के आरोप में SC ने रद्द की पुलिस अधिकारियों की अग्रिम जमानत, कहा- जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो...
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
CBSE OSM Controversy: 'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
Monsoon 2026: इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
Embed widget