एक्सप्लोरर

NCRB के आंकड़ों में कोलकाता सबसे 'सेफ स‍िटी', टीएमसी-BJP में सोशल मीड‍िया पर छ‍िड़ी जंग    

TMC vs BJP: एनसीआरबी की र‍िपोर्ट में देश के महानगरों में से कोलकाता को सबसे सेफ स‍िटी घोष‍ित कि‍या गया है. इस पर टीएमसी नेताओं ने खुशी जताई है तो बीजेपी ने सरकार पर आंकड़े दबाने के आरोप लगाए हैं.

TMC vs BJP on NCRB Report: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से देशभर के राज्‍यों के ल‍िए सोमवार (4 द‍िसंबर) को र‍िपोर्ट जारी की गई. इसमें पश्‍च‍िम बंगाल के कोलकाता शहर को लगातार तीसरे साल भारत का सबसे सुरक्ष‍ित शहर बताया गया है. इन आंकड़ों के सामने आने के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है. 

एनसीआरबी की र‍िपोर्ट में देश के 18 महानगरों में से कोलकाता मेट्रोपोल‍िट‍िन स‍िटी में प‍िछले साल सबसे कम संज्ञेय अपराध दर्ज होने के चलते सबसे टॉप पर रखा है. यह अपराध संख्‍या प्रत‍ि लाख जनसंख्‍या के आधार पर दर्शायी गई. पश्‍च‍िम बंगाल की सबसे बड़ी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने इसको ममता बनर्जी सरकार की बड़ी उपलब्‍ध‍ि बताते हुए सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ''एक्‍स'' पर पोस्‍ट शेयर की है.  

महुआ मोहत्रा ने बंगाल सरकार की कानून व्‍यवस्‍था पर जताई खुशी  
 
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एनसीआरबी डेटा पर खुशी जाह‍िर करते हुए कहा कि इन आंकड़ों ने बंगाल सरकार की कानून व्यवस्था को अच्‍छे से संभालने पर मुहर लगा दी है और बीजेपी के प्रचारित झूठ को उजागर कर दिया है. इन आंकड़ों का हवाला देते हुए महुआ ने बीजेपी और उनकी ट्रोल आर्मी पर भी खूब तंज कसा. 

 

एनसीआरबी आंकड़ों के मुताब‍िक, कोलकाता में प्रति लाख लोगों पर संज्ञेय अपराध के 86.5 मामले दर्ज किए गए. इस आंकड़े ने कोलकाता को पुणे (महाराष्ट्र) और हैदराबाद (तेलंगाना) से आगे रखा है. 

'सबसे सेफ' शहर बनाने में लोगों का भी बड़ा योगदान- सैयद वकार रज़ा
 
कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त आईपीएस सैयद वकार रज़ा का कहना है क‍ि कोलकाता पुलिस हमेशा शहर को लोगों के ल‍िए सुरक्षित बनाने का प्रयास करती है चाहे वह अपराध की घटनाओं के मामले में हो या यातायात दुर्घटनाओं के मामले में. उन्‍होंने हजारों पुलिसकर्मी और महिलाओं के अलावा शहर को सुरक्षित बनाने का श्रेय कोलकाता के लोगों को भी जाता है जिनके साथ हमारा बहुत मजबूत संबंध है. उन्होंने हमेशा मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और देश का 'सबसे सेफ' शहर बनाने में योगदान दिया है. 

व‍िपक्ष ने टीएमसी सरकार पर लगाया आंकड़े दबाने का आरोप  

हालांकि, बंगाल बीजेपी ने डेटा की वैधता पर सवाल खड़े करते हुए दावा किया कि राज्य में मामले पर्याप्त रूप से दर्ज नहीं किए गए. राज्य में विपक्षी दल ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार अक्सर या तो डेटा दबाती है या गलत आंकड़े प्रदान करती है. 

'टीएमसी ने एनसीआरबी को नहीं द‍िए सही आंकड़े' 

बीजेपी के राज्य प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, "एनसीआरबी रिपोर्ट संबंधित राज्य सरकारों के इनपुट के आधार पर तैयार करती है. टीएमसी सरकार शायद ही कभी सटीक आंकड़े और सही डेटा प्रदान करती है. साल 2021 के विधानसभा चुनावों और इस साल के पंचायत चुनावों के बाद राज्य भर में हिंसा देखी है.  

'दोहरे मानदंड' पर बीजेपी व‍िधायक ने की टीएमसी की आलोचना 

बीजेपी व‍िधायक अग्निमित्रा पॉल ने तृणमूल कांग्रेस के "दोहरे मानदंड" की कड़ी आलोचना की. उन्‍होंने कहा क‍ि शहर में हर रोज हत्‍याओं के बारे में सुनते हैं फ‍िर यह सबसे सुरक्ष‍ित शहर क‍िस ल‍िहाज से बन रहा है? ममता सरकार पर हमला करते हुए उन्‍होंने यह भी आरोप लगाए क‍ि अगर आप डेटा नहीं भेजेंगे तो खुद को कैसे सबसे सुरक्षित होने का दावा करेंगे?  

ये भी पढ़ें: NCRB Report: हत्याओं में यूपी अव्‍वल, दूसरे व तीसरे नंबर पर ब‍िहार-महाराष्‍ट्र, NCRB के आंकड़ों में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट के बीच अमित शाह का बड़ा एक्शन! LG और CM से ली जानकारी
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट के बीच अमित शाह का बड़ा एक्शन! LG और CM से ली जानकारी
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget