एक्सप्लोरर

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने पीएम मोदी को बताया राष्ट्रीय आपदा

पुलवामा हमले के बाद सीमा पर पैदा हुए हाल के संकट का जिक्र करते हुए एनसीपी अध्यक्ष ने कहा कि अब बीजेपी हमारे सैनिकों की कुर्बानी का चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है, जो बेहद शर्मनाक है.

नासिकः नरेंद्र मोदी सरकार को एक 'राष्ट्रीय आपदा' करार देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को एक संयुक्त विपक्ष के लिए फिर से अपील की, ताकि आगामी आम चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को चुनौती दी जा सके. पवार ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, "मोदी सरकार एक राष्ट्रीय आपदा है और सत्ता में बने रहने के लिए वह अब हर तिकड़म करेगी. एनसीपी के सभी कार्यकर्ता उनकी तिकड़म से सतर्क रहें और उन्हें सत्ता में आने से रोकें."

उन्होंने कहा कि पिछले साल तीन राज्यों -राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़- में विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद "मोदी ने मतदाताओं के मूड में बदलाव को समझ लिया है." पवार ने प्रधानमंत्री पर सीमित होने का आरोप लगाते हुए चेताया कि यदि बीजेपी फिर से सत्ता में आती है तो देश एक तानाशाही में फंस जाएगा और देश के नागरिक सभी लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित हो जाएंगे.

पुलवामा हमले के बाद सीमा पर पैदा हुए हाल के संकट का जिक्र करते हुए एनसीपी अध्यक्ष ने कहा कि अब बीजेपी हमारे सैनिकों की कुर्बानी का चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है, जो बेहद शर्मनाक है.

उन्होंने कहा, "मोदी दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान को भूल गए हैं, जिन्होंने न सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि भूगोल भी लिखा, जब उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश का गठन किया. प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. मोदी जब भी इन नेताओं के बारे में बात करें, उन्हें संयम बरतना चाहिए."

उन्होंने कहा कि पुलवामा संकट के बाद देश के पूरे विपक्ष ने सरकार को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और सीमा पार शत्रु से निपटने के लिए उसके साथ खड़ा रहने का वादा किया.

पवार ने सवाल किया, "बहादुर जवानों ने देश के लिए अपने जान की कुर्बानी दी, और भारतीय वायुसेना ने एक मुंहतोड़ जवाब दिया. लेकिन अब बीजेपी सशस्त्र बलों के काम का श्रेय लेने को आतुर है. कोई बताए, इसमें बीजेपी का योगदान क्या था?"

उन्होंने एनसीपी कार्यकर्ताओं से कहा कि ईवीएम मशीनों पर कड़ी नजर रखें, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ईवीएम मशीनों पर संदेह नहीं है, बल्कि केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकारों के इरादों पर संदेह है.

सीएम केजरीवाल बोले- पीएम मोदी पाकिस्तान से निपटने में असमर्थ, वह दिल्ली पुलिस को कैसे संभाल सकते हैं?

देखें वीडियोः पीएम मोदी ने कहा, सवाल उठाना है तो मुझपर उठाओ सेना पर नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget