एक्सप्लोरर

राम मंदिर 'भूमि पूजन' पर NCP की सीएम उद्धव ठाकरे को नसीहत, कहा- सेक्युलर होने के नाते अयोध्या ना जाएं

अयोध्या में राम मंदिर की होने वाली भूमि पूजन को लेकर एनसीपी ने मुख्यमंत्री शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि वो सेक्युलर होने के नाते अयोध्या ना जाएं.

नई दिल्ली: 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के कार्यक्रम को लेकर एनसीपी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सलाह दी है कि वो सेक्युलर होने के नाते अयोध्या ना जाएं. वहीं बीजेपी ने उद्धव को सत्ता के लिए भगवान राम की भक्ति भूलने का आरोप लगाया है. राम मंदिर भूमि पूजन पर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा था की राम मंदिर भूमि पूजन से कोरोना खत्म नहीं होगा.

एनसीपी के नेता और एडवोकेट माजिद मेमन ने कहा की शरद पवार के बयान पर राजनीति हो रही है. शरद पवार का मानना है कि आज महामारी की लड़ाई चल रही है. अभी यह लड़ाई खत्म नहीं हुई है. ऐसे समय भूमि पूजन स्थगित किया गया होता और बाद में किया जाता, वो बेहतर था.

माजिद मेमन ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा है कि मैंने निजी तौर पर ट्वीट किया. कोविड कि लड़ाई पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, आर्थिक स्थिति में सुधार की जरूरत है. करोड़ों लोग बेरोजगार हुए हैं. इस पर ध्यान देते हुए आर्थिक व्यवस्था पटरी पर लाई जाए.

मजीद मेमन ने उद्धव ठाकरे को अयोध्या ना जाने की सलाह मुद्दे पर कहा, "उद्धव ठाकरे हमारे सहयोगी दल के नेता और हमारे मुख्यमंत्री हैं. धार्मिक तौर पर भूमिपूजन में जाने का अधिकार है. मैंने कहा कि किसी भी सेक्युलर, डेमोक्रेटिक हेड को धार्मिक कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए." मजीद मेमन ने यह संदेश ट्वीट कर दिया था हालांकि एबीपी न्यूज़ से बातचीत में मेमन ने कहा कि ट्वीट पीएम मोदी के संदर्भ में था.

शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने कहा कि 5 अगस्त के दिन अयोध्या में श्री राम मंदिर का भूमि पूजन है. जहां शिवसेना के कार्याध्यक्ष उद्धव ठाकरे को अतिथि के तौर पर बुलाया जाए, ऐसी मांग अब शिवसेना ने उठाई है. शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने दावा किया कि अयोध्या की विवादित भूमि पर भगवान श्री राम का मंदिर बने इसके लिए शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने जीवन भर प्रयास किया. अब जब उनका यह सपना साकार हो रहा है तो, वहां शिवसेना के कार्याध्यक्ष उद्धव ठाकरे को अतिथि के तौर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट द्वारा बुलाया जाना चाहिए. इस उपक्रम को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए.

राम मंदिर मुद्दे पर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने राम मंदिर भूमि पूजन पर सवाल उठाने और शिवसेना के भूमि पूजन के न्योते के इंतजार के मुद्दे पर बीजेपी विधायक व प्रवक्ता राम कदम ने कहा कि शिवसेना सत्ता और कुर्सी की लालच में भगवान राम की भक्ति भी भूल गई है. भगवान राम करोड़ों भक्तों के आस्था के प्रतीक हैं और इस पर राजनीति किसी भी तरह से नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें.

मुख्यमंत्री के भाई अग्रसेन गहलोत के घर, दुकान पर ईडी का छापा, पहली बार गहलोत परिवार पर कसा शिकंजा

जानिए- दुनिया और भारत में अब तक कितने करोड़ वैक्सीन बनकर हैं तैयार, बस फाइनल ट्रायल के साथ ग्रीन सिग्नल का है इंतजार

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में गड़बड़ी का मामला, ममता सरकार में मंत्री रहे अरूप बिस्वास को फिर नोटिस
लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में गड़बड़ी का मामला, ममता सरकार में मंत्री रहे अरूप बिस्वास को फिर नोटिस
हरियाणा में 661 करोड़ का घोटाला, CBI ने चंडीगढ़ से दिल्ली तक छह ठिकानों पर की छापेमारी
हरियाणा में 661 करोड़ का घोटाला, CBI ने चंडीगढ़ से दिल्ली तक छह ठिकानों पर की छापेमारी
इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर में टकराव, राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर वार-पलटवार
इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर में टकराव, राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर वार-पलटवार

वीडियोज

Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में हार के बाद INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होगी CPIM? घमासान के बीच सामने आया बयान
INDIA ब्लॉक की मीटिंग में CPIM जाएगी या नहीं? घमासान के बीच सामने आया पार्टी का बयान
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
India 1st Innings Highlights: भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पहली पारी 564/8 पर घोषित; अफगानिस्तानी गेंदबाज सलीम ने रचा इतिहास
भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पहली पारी 564/8 पर घोषित; अफगानिस्तानी गेंदबाज सलीम ने रचा इतिहास
Sunday Box Office LIVE: 'पेद्दी' की आंधी में धुआं हुई 'बंदर', 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें संडे कलेक्शन
LIVE: 'पेद्दी' की आंधी में धुआं हुई 'बंदर', 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें संडे कलेक्शन
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
UP Rojgar Mela 2026: यूपी में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं-12वीं, ITI और डिप्लोमा वाले रहें तैयार; जानें कैसे करें आवेदन?
यूपी में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं-12वीं, ITI और डिप्लोमा वाले रहें तैयार; जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget