एक्सप्लोरर

'अडानी बहुत मेहनती, सरल और जमीन से जुड़े हुए...', 2015 में लिखी आत्मकथा में शरद पवार कर चुके हैं तारीफ

Sharad Pawar And Gautam Adani: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अडानी मुद्दे पर जेपीसी की मांग की योजना से खुद को किनारे कर लिया है. उनके इस फैसले के बाद सियासी बवाल मच गया है.

Adani Case Row: एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) अडानी मुद्दे पर अन्य विपक्षी दलों से अलग हो गए हैं. इसका एक कारण यह भी है कि गौतम अडानी (Gautam Adani) और उनकी दोस्ती लगभग दो दशक पहले की है. जब अडानी कोयला क्षेत्र में विस्तार की संभावनाएं तलाश रहे थे. यहां तक कि शरद पवार ने 2015 में पब्लिश हुई अपनी एक मराठी आत्मकथा 'लोक भूलभुलैया संगति...' में अडानी की खूब तारीफ की थी. 

शरद पवार ने अपनी इस किताब में अडानी का जिक्र करते हुए लिखा था 'मेहनत करने वाला और सरल, जमीन से जुड़ा हुआ इंसान'. दिग्गज नेता ने यह भी लिखा कि उनके कहने पर ही अडानी ने थर्मल पावर सेक्टर में कदम रखा था. पवार ने किताब में बताया है कि कैसे अडानी ने मुंबई के स्थानीय लोगों में एक सेल्समैन के रूप में अपना कॉर्पोरेट साम्राज्य बनाया, हीरा उद्योग में अपनी किस्मत आजमाने से पहले छोटी जगहों में भी काम किया.

'अडानी ने हर चुनौती स्वीकार की'

अपनी किताब में उन्होंने लिखा है 'वह हीरा उद्योग में अच्छी कमाई कर रहे थे, लेकिन गौतम को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी. इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में प्रवेश करने की उनकी महत्वाकांक्षा थी. उनके गुजरात के मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल के साथ अच्छे संबंध थे और उन्होंने मूंदड़ा में एक बंदरगाह विकसित करने का प्रस्ताव पेश किया था'. उन्होंने याद किया कि पटेल ने अडानी को चेतावनी दी थी कि बंदरगाह पाकिस्तान की सीमा के करीब और एक शुष्क क्षेत्र में है. इसके बावजूद अडानी ने चुनौती स्वीकार की. 

'अपनी स्पीच में गौतम ने भी किया जिक्र'

पवार ने बताया कि तत्कालीन केंद्रीय कृषि मंत्री होने के समय पर महाराष्ट्र के गोंदिया में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल के पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर एक समारोह के दौरान उन्होंने अडानी को सुझाव दिया था. गौतम ने अपनी एक स्पीच में भी उनके सुझाव को स्वीकार किया है. पवार ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने दशकों लंबे राजनीतिक करियर के दौरान महाराष्ट्र में विकास की शुरुआत करने के लिए कई व्यापारियों के साथ घनिष्ठ संबंध विकसित किए थे. 

ये भी पढ़ें: 

Amul vs Nandini: कर्नाटक में चुनाव से पहले छिड़ा अमूल बनाम नंदिनी विवाद, कांग्रेस-बीजेपी में नोकझोक, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget