एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: नौसेना अग्निपथ योजना के तहत पहले साल में इतने लोगों की करेगी भर्ती, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Agnipath Scheme: यह योजना युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है, क्योंकि उन्हें जो कौशल और काम करने का मौका मिलेगा, वह 'जीवन बदलने वाला और उनके करियर के लिए फायदा पहुंचाने वाला' साबित होगा.

Agnipath Scheme: नौसेना केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत इस साल 3,000 'अग्निवीरों' (3000 Agniveer) की भर्ती करेगी. पश्चिमी नौसेना के कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी. नयी योजना के तहत इस साल कुल 46,000 अग्निवीरों की भर्ती की जानी है. सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि नौसेना की स्वीकृत संख्या के आधार पर उम्मीदवारों की संख्या बढ़ाई जाएगी. 

नौसेना अधिकारी ने कहा, ''योजना नयी है और हमें खुद को इसके अनुकूल बनाना होगा. नौसेना पहले वर्ष में 3,000 (कार्मिक) की भर्ती करने जा रही है. वायु सेना 3,500 की भर्ती करेगी, जबकि सेना 40,000 की भर्ती करेगी. यह पहले वर्ष की संख्या है.'' सिंह ने उम्मीद जतायी कि कार्मिकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. सिंह ने कहा कि यह योजना युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है क्योंकि उन्हें जो कौशल और काम करने का मौका मिलेगा, वह 'जीवन बदलने वाला और उनके करियर के लिए फायदा पहुंचाने वाला' साबित होगा.

17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होगी अग्निवीरों की उम्र
गौरतलब है कि सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए थलसेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती संबंधी 'अग्निपथ' योजना की मंगलवार को घोषणा की थी, जिसके तहत सैनिकों की भर्ती चार साल की लघु अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी. योजना के तहत तीनों सेनाओं में इस साल करीब 46,000 सैनिक भर्ती किए जाएंगे. चयन के लिए पात्रता आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होगी और इन्हें 'अग्निवीर' नाम दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट करके इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को हृदय से धन्यवाद दिया है. उन्होंने लिखा, ‘अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को ह्रदय से धन्यवाद और रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी को बधाई देता हूं.’‘4 साल बाद अग्निपथ योजना के अंतर्गत सेना में भर्ती हुए #BharatKeAgniveer को हम मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती में भी प्राथमिकता देंगे.’

यह भी पढ़ेंः

Jammu-Kashmir: EC ने जम्मू कश्मीर में परिसीमन के बाद वोटर लिस्ट का रिवीजन शुरू किया, 3 साल के बाद हो रहा पुनरीक्षण 

Sri Lankan Pilots: तुर्की के ऊपर ब्रिटिश विमान से हो सकती थी टक्कर, पायलटों की सूजबूझ ने टाला हादसा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget