एक्सप्लोरर

नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह बीजेपी में शामिल, लड़ सकतीं हैं बिहार विधानसभा चुनाव

भूपेंद्र यादव ने कहा कि श्रेयसी सिंह बिहार की पहली बेटी हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड मिला. बिहार की जनता की सेवा करने के लिए उन्होंने बीजेपी से जुड़ने का फैसला लिया है.

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार की बांका सीट से पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह ने रविवार को बीजेपी का दामना थाम लिया. माना जा रहा है कि श्रेयसी बीजेपी के टिकट पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकतीं हैं. श्रेयसी सिंह नेशनल शूटर हैं. बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने श्रेयसी सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई. बीजेपी में ज्वाइनिंग के समय उनकी मां और बांका की पूर्व सांसद पुतुल सिंह भी मौजूद रहीं.

शूटर श्रेयसी सिंह ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था. ग्लासगो में हुए 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में भी उन्होंने रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था. बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि श्रेयसी सिंह बिहार की पहली बेटी हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड मिला. बिहार की जनता की सेवा करने के लिए उन्होंने बीजेपी से जुड़ने का फैसला लिया है. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं.

बता दें कि बिहार में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी पुतुल सिंह बांका लोकसभा सीट से 2010 में उपचुनाव जीतकर सीट सांसद बनीं थीं. हालांकि, 2014 का लोकसभा चुनाव पुतुल सिंह हार गईं थीं.

वहीं 2019 में बांका सीट जदयू के खाते में चले जाने के कारण बीजेपी से नाराज होकर पुतुल सिंह ने निर्दल चुनाव लड़ा था. जिस पर पार्टी ने पुतुल सिंह को निष्कासित कर दिया था. अब जाकर उनकी बेटी श्रेयसी सिंह ने बीजेपी की राजनीति में उतरने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं. मां पुतुल सिंह के चुनाव लड़ने के दौरान श्रेयसी उनके लिए कैंपेनिंग करतीं थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget