एक्सप्लोरर

National Science Day: हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

भारतीय महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने साल 1928 में 28 फरवरी के दिन 'रमन प्रभाव' की खोज की थी. इस खोज के लिए उन्हें भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में पहला नोबेल पुरस्कार मिला था.

नई दिल्लीः देश में 28 फरवरी के दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है. साल 1928 में 28 फरवरी के दिन भारतीय महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 'रमन प्रभाव' की खोज की थी. जिसके लिए उन्हें साल 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. जिस वजह से हर साल इस दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है. बता दें कि भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन को मिला नोबेल पुरस्कार किसी एशियन व्यक्ति के जरिए जीता गया पहला नोबेल पुरस्कार था.

'रमन प्रभाव' के लिए मिला सर्वोच्‍च भारतीय सम्‍मान भारत रत्‍न 

वहीं भारत में 1986 के बाद से ही हर साल 28 फरवरी के दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है. चंद्रशेखर वेंकट रमन ने प्रकाश प्रकीर्णन के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. अपनी खोज में उन्होंने बताया कि एक पारदर्शी पदार्थ से गुजरने पर प्रकाश की किरणों के तरंगदैर्ध्य में बदलाव आ जाता है. उनकी इस रिसर्च को रमन प्रभाव कहा गया. इस खोज के लिए उन्हें नोबेल के अलावा 1954 में उनको सर्वोच्‍च भारतीय सम्‍मान भारत रत्‍न से नवाजा गया था.

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य

हर साल लोगों में विज्ञान के प्रति रुची बढ़ाने और समाज में इसके लिए जागरूकता लाने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को मनाया जाता है. राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय इस दिन देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन करती है.

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य उद्देश्य देश में विज्ञान की निरंतर उन्नति को बनाए रखना है. इसके साथ ही देशभर में परमाणु ऊर्जा के प्रति लोगों के डर को दूर करना इसका मुख्य उद्देश्य है. परमाणु ऊर्जा से ही देश के अथक विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है. जिससे कि हमारे समाज में लोगों का जीवन स्तर काफी प्रगतिशील और विकसित हो सकता है.

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के दिन ज्यादातर सभी स्कूल, कॉलेज और प्रशिक्षण संस्थानों में कई विज्ञान से संबंधित प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं. इसके अलावा विज्ञान संस्थानों, विज्ञान प्रयोगशालाएं, विज्ञान अकादमियों में कई वैज्ञानिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस दिन खासकर स्कूलों में भाषण, निबंध, लेखन, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान प्रदर्शनी, सेमिनार और संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है.

इसे भी पढ़ेंः

प्रशांत महासागर में पानी जहाज से गिरा इंजीनियर, 14 घंटे तक तैरता रहा और ऐसे बची जान

Facebook ने ऑस्ट्रेलिया के तीन Publishers के साथ किया भुगतान समझौता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पायलट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पायलट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget