एक्सप्लोरर

विदेशी दौरे से लौटे पीएम मोदी कुछ देर में दिवंगत नेता अरुण जेटली के परिवार से मिलने जाएंगे

तीन देशों के दौरे से भारत लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के कैलाश कॉलोनी स्थित घर जाएंगे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के यात्रा से वापस स्वदेश लौटने के बाद आज आज सुबह करीब 10.30 बजे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के कैलाश कॉलोनी स्थित घर जाएंगे. बता दें कि हाल में ही पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया. बहरीन में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को याद किया था. अब आज उनके घर जाकर परिवार वालों से मिलेंगे और संवेदना व्यक्त करेंगे. इस वक्त जेटली के परिवार से गृह मंत्री अमित शाह मुलाकात कर रहे हैं.

बहरीन में पीएम मोदी जेटली को याद करते हुए भावुक हो गए थे और कहा था, "यह मानना मुश्किल है कि मैं यहां बहरीन में हूं और मेरे प्रिय मित्र अरुण जेटली नहीं रहे." पीएम मोदी ने फोन पर अरुण जेटली की पत्नी और बेटे से बात भी की थी. अरुण जेटली की पत्नी और बेटे ने पीएम मोदी से से इस दौरान निवेदन किया था कि वह अपना विदेश दौरा निरस्त ना करें.

पीएम ने आगे कहा, ''मैं कल्पना नहीं कर सकता हूं कि मैं इतना दूर यहां बैठा हूं और मेरा दोस्त चला गया. एक भारी व्यथा दुख के साथ. ये अगस्त महीना...कुछ दिन पहले हमारी पूर्व विदेश मंत्री बहन सुषमा जी चलीं गईं. आज मेरा दोस्त अरुण चला गया. मेरे सामने दुविधा का पल है. एक तरफ कर्तव्य भाव से बंधा हूं, दूसरी तरफ दोस्ती का सिलसिला भावनाओं से भरा हुआ है. मैं आज बहरीन की धरती से भाई अरुण को नमन करता हूं. इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिवारवालों को शक्ति दें, मैं इसकी कामना करता हूं.''

बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधर हो गया था. जेटली लंबे समय से बीमार चल रहे थे, नौ अगस्त को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अरुण जेटली ने खराब स्वास्थ्य के चलते 2019 का लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ा था. उन्होंने वित्त मंत्री रहते हुए अनेक ऐसे फैसले लिए जिसे देश के इतिहास में सालों तक याद किया जाएगा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
Xप्लेन: जॉर्ज-बंगारू के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तरुण तेजपाल की कहानी
जॉर्ज के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तेजपाल की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget