एक्सप्लोरर

कुशासन से सुशासन की ओर, कालेधन से जनधन की ओर बढ़ा देशः पीएम मोदी

नीयत साफ हो तो ही विकास होगा और केंद्र सरकार की नीयत साफ है, हम सही नीयत से सही दिशा में काम कर रहे हैं.

कटक: आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने चार साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर पीएम मोदी ने कटक में जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई. प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ने की एनडीए की सरकार की प्रतिबद्धता ने एक मंच पर आए कइयों को डरा कर दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार सही रास्ते पर जा रही है और लोगों ने इस पर अपनी मुहर लगायी है. नीयत साफ हो तो ही विकास होगा और केंद्र सरकार की नीयत साफ है, हम सही नीयत से सही दिशा में काम कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि 2 साल में 25 नए एयरपोर्ट बने हैं. देश भर में सड़कों का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है, स्ट्रीट लाइट्स में एलईडी बल्ब लगवाए गए हैं और 2022 तक हर गरीब को घर देने के लिए सरकार काम कर रही है. सरकार का संकल्प किसानों की आय दोगुनी करने का है. 4 करोड़ घरों में बिजली, 10 करोड़ गैस कनेक्शन सरकार ने पहुंचाए हैं.

2014 तक देश की 40 फीसदी जनसंख्या स्वच्छता के दायरे में थी वहीं 4 साल बाद 80 फीसदी जनसंख्या स्वच्छता के दायरे में आ चुकी है. सरकार ने 80 हजार करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से रोके हैं, कालेधन पर लगाम लगाई है और देश का पैसा गलत हाथों में जाने के रोका है. इस समय देश में कन्फ्यूजन नहीं कमिटमेंट की सरकार है और जब ऐसी सरकार आती है तभी सर्जिकल स्ट्राइक जैसे फैसले लिए जाते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी 20 राज्यों में सत्ता में है जिससे जाहिर होता है कि लोगों ने पिछले चार साल में एनडीए के कामकाज को सराहा है. पीएम मोदी ने एनडीए के खिलाफ गठजोड़ बना रही विपक्षी पार्टियों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘विभिन्न एजेंसियों ने 3000 छापे मारे और 73,000 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा किया. काला धन के खिलाफ सख्त कानून ने एक मंच पर आने वाले कइयों को भयभीत कर दिया है.’

एनडीए सरकार के चार साल के शासन पर प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग अब मानने लगे हैं कि देश बदल सकता है. उन्होंने कहा कि देश कुशासन से सुशासन की ओर और कालाधन से जनधन की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि लोग अब देख सकते हैं कि सरकार ‘सबका साथ सबका विकास’ उद्देश्य के साथ काम कर रही है. पीएम मोदी ने एनडीए सरकार के कड़े फैसले लेने में नहीं हिचकिचाने का जिक्र करते हुए कहा कि यह भ्रमित सरकार नहीं है. उन्होंने कहा कि यह प्रतिबद्ध सरकार है और इसमें सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए आगे बढ़ने की ताकत है. उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि यह हमेशा ही सत्ता के लिए परेशान रहती है.

सरकार ने महंगाई को कम किया है और नक्सलवाद पर नियंत्रण किया है. सरकार ने भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की है, 50 करोड़ गरीबों को स्वास्थ्य बीमा देने का सरकार का लक्ष्य है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget