एक्सप्लोरर

बीजेपी ब्लू फिल्म दिखाकर गुजरात का चुनाव जीतना चाहती है: राज ठाकरे

मुंबई: गुजरात चुनाव से पहले मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है. पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से जुड़ी कथित सीडी पर ठाकरे ने कहा कि तीन साल पहले बीजेपी ने विकास का ब्लू प्रिंट पेश किया था, लेकिन अब वे ब्लू फिल्म दिखाकर चुनाव जीतना चाहती है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) के नेता राज ठाकरे ने शनिवार को थाणे में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे देश भर का नेता होने के बजाय केवल गुजरात का नेता होने जैसा व्यवहार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि नरेन्द्र मोदी पूरे देशभर के नहीं बल्कि केवल गुजरात के प्रधानमंत्री हैं. ठाकरे ने सरकार की बुलेट ट्रेन बनाने की महत्वाकांछी योजना पर सवाल उठाया कि ऐसी क्या वजह थी बुलेट ट्रेन के लिए अहमदाबाद को ही चुना गया. मुंबई- दिल्ली रुट या फिर किसी अन्य जगह को क्यों नहीं चुना गया. हमने इस बुलेट ट्रेन के लिए 1.10 लाख करोड़ का लोन लिया है. केवल गुजरात के लिए मोदी के सपनों को पूरा करने देश को कर्ज में नहीं डालना चाहिए. ठाकरे ने पीएम मोदी की योजनाओं की आलोचना करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री गलत रास्ते पर जा रहे हैं. उन्होने कहा, "देश में कई सारी समस्याए हैं लेकिन प्रधानमंत्री चाहते हैं कि हम सिर्फ योग ही करते रहें. क्या एक देश के प्रधानमंत्री को इस तरीके से काम करना चाहिए? प्रधानमंत्री के पास प्रचार करने के लिए करोड़ों रुपये हैं लेकिन देश के विकास के लिए पैसा खर्च नहीं करते हैं." ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में प्रवासियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है जिसकी वजह से राज्य की आधारभूत संरचना पर प्रभाव पड़ रहा है. गांव में विकास नहीं हो रहा है जिसकी वजह से लोग शहरों की तरफ आने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि हमारे देश का किसान ज़हर खा कर आत्महत्या कर रहा है उसकी तरफ सरकार ध्यान नहीं दे रही है और सारा पैसा सिर्फ शहरो में ही खर्च किया जा रहा है. आपको बता दें कि ठाकरे परिवार का बीजेपी से अच्छा संबंध रहा है. 2014 के लोकसभा चुनाव के समय राजठाकरे ने नरेन्द्र मोदी का समर्थन किया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget