एक्सप्लोरर

अपने गांव पहुंचे पीएम मोदी ने कहा- आज जो कुछ भी हूं इसी मिट्टी की वजह से हूं

उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री अपने स्कूल भी जाएंगे. स्कूल में प्रधानमंत्री के स्वागत की सभी तैयारियां की गयीं हैं. प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन है. प्रधानमंत्री बनने के बाद आज वो पहली बार अपने पैतृक गांव वडनगर पहुंचे हैं. वडनगर में भारी भीड़ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया.

                                                        पीएम मोदी का वडनगर दौरा LIVE UPDATE

  • प्रधानमंत्री ने कहा, "हर महीने की नौ तारीख को डॉक्टरों को गरीब गर्भवती महिलाओं का इलाज करने को कहा. इस अपील से गरीब प्रसूता मांओं को फायदा हो रहा है."
  • प्रधानमंत्री ने कहा, "स्वास्थ्य की गारंटी सफाई की गारंटी है. स्वस्छता अभियान का असर पूरे देश में दिख रहा है. गुजरात आज खुले में शौच से मुक्त राज्य बन गया है."
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''अटल जी की सरकार में पहली बार स्वास्थ्य नीत बनी. बाद में जो सरकार आयी उसे लोगों के स्वास्थ्य से मतलब नहीं था. पंद्रह साल बाद जब हमारी सरकार आयी तब हमने नई स्वास्थ्य नीति बनाई.''
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''इंद्रधनुष कार्यक्रम में हर घर के बच्चे को टीका लगाया जाएगा. मैं आवाहन करना चाहता हूं कि पूरा देश इंद्रधनुष कार्यक्रम को अपना मिशन बनाएं.''
  • प्रधानमंत्री ने कहा, ''चीन के यात्री ह्येनसांग वडनगर में काफी लंबे समय तक रहे थे. जब मैं चीन गया तो वहां के राष्ट्रपति मुझे अपने गांव ले गए. उन्होंने बताया कि जब ह्येनसांग भारत गए तो वडनगर गए और वापस आए तो शी जिनपिंग के गांव में रुके.''
  • प्रधानमंत्री ने कहा, ''आज बहुत से लोगों को मिला, पुरानी यादें ताजा हो गयीं. कई दोस्त मिले जिनके अब दांत भी नहीं रहे. सभी ने बहुत प्यार किया.''
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''आप सबने मुझे अपने प्यार से भिगो दिया, मैं आपको नमन करता हूं. आज मैं जो कुछ भी हूं इसी मिट्टी के संस्कारों की वजह से हूं. यहीं खेला और पला बढ़ा.''
  • प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित कर रहे हैं.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया.
  • प्रधानमंत्री मोदी की बहन वासंती बेन वडनगर में उनका इतजार कर रही हैं. एबीपी न्यूज़ के सहयोगी चैनल एबीपी अस्मिता से बात करते हुए उन्होंने पीएम मोदी के काम की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि उनके भाई ने राष्ट्र की सेवा में अच्छा काम किया है. ईश्वर उन्हें शक्ति दे. अपने गांव पहुंचे पीएम मोदी ने कहा- आज जो कुछ भी हूं इसी मिट्टी की वजह से हूं
  • वडनगर में हटकेश्वर मंदिर में पहुंचे प्रधानमंत्री, पूजा अर्चना भी की. साथ में मुख्यमंत्री विजय रूपानी भी मौजूद हैं. इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां दर्शन करने से 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का पुण्य मिलता है. अपने गांव पहुंचे पीएम मोदी ने कहा- आज जो कुछ भी हूं इसी मिट्टी की वजह से हूं
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 9.40 बजे वडनगर पहुंचे. यहां भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया. पीएम ने भी गाड़ी से बाहर निकल सभी लोगों का अभिवादन किया.

क्या है पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां? पीएम के स्वागत के लिए वडनगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. वडनगर के प्रवेश द्वार पर थ्री- डी तकनीक के जरिए पीएम मोदी के बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरों को दिखाया जा रहा है.

क्या है प्रधानमंत्री का कार्यक्रम? पीएम मोदी यहां 600 करोड़ की लागत से बने अस्पताल और मेडिकाल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही पीएम वडनगर में रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी मिशन इन्टेसिफाइ इन्द्रधनुष को लांच करेंगे. जिस स्टेशन पर चाय बेची उसे भी सजाया गया वडनगर रेलवे स्टेशन के जिस टी-स्टॉल पर पीएम मोदी बचपन में चाय बेचा करते थे, उसको दुल्हन की तरह सजाया संवारा जा रहा है. बता दें कि टी स्टॉल को पर्यटन और रेल मंत्रालय मिलकर पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित कर रहा है. वडनगर में पीएम से जुड़ी दूसरी जगहों को भी इस रुप में विकसित किया जा रहा है कि पर्यटक उनके स्थलों के जरिए पीएम के बचपन से रू-ब-रू हो सकें.

भरूच भी जाएंगे पीएम पीएम वडनगर के साथ साथ भरूच भी जाएंगे जहां वो कई योजनाओं का उद्धाटन करेंगे. वडनगर की तरह भरूच को भी पीएम के स्वागत के लिए नये सिरे से सजाया संवारा जा रहा है.

बचपन में मगरमच्छ के बच्चे को घर ले आए थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को वडनगर में हुआ था और उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा भी यहीं से हुई थी. नरेन्द्र मोदी के गांव में एक तालाब है, जहां बचपन में उन्होंने एक मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ा था और उसे अपने घर ले आए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का पहला जम्मू दौरा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर करेंगे रैली
BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का पहला जम्मू दौरा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर करेंगे रैली
'इस सम्मान को आदरपूर्वक स्वीकार...', सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान मिलने पर आया PM मोदी का रिएक्शन
'मैं इस सम्मान को आदरपूर्वक...', सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान मिलने पर आया PM मोदी का रिएक्शन
Kailash Vijayvargiya Remark: 'BJP सरकार के बाद हर अधिकारी खुद को RSS से जोड़ता है,' कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान
'BJP सरकार के बाद हर अधिकारी खुद को RSS से...,' कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान
असम के धेमाजी में डिकारी नदी का रौद्र रूप, जोनाई में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, टापू पर फंसे कई लोग
असम के धेमाजी में डिकारी नदी का रौद्र रूप, जोनाई में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, टापू पर फंसे कई लोग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
Sunday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
बीजेपी कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी के बाद हुमायूं कबीर पर कार्रवाई, पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया अरेस्ट
हुमायूं कबीर को पुलिस ने किया अरेस्ट, BJP कार्यकर्ताओं को जान से मारने की दी थी धमकी
Dead Body Sweating: क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
Embed widget