एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान प्रधानमंत्रियों के मिलने की संभावना 2019 से पहले नहीं

पीएम मोदी ने पाक पीएम को भेजी बधाई की चिट्ठी के साथ सकारात्मक संवाद और संबंध सुधार के लिए साझा प्रयासों के लिए संकल्प जताया है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान में इमरान खान सरकार के सत्ता संभालने के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों की गाड़ी पटरी पर लाने के लिए नए प्रयासों की सुगबुगाहट तेज़ हो गई है. इमरान खान ने भारत के एक कदम पर दो कदम उठाने का वादा किया. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पाक पीएम को भेजी बधाई की चिट्ठी के साथ सकारात्मक संवाद और संबंध सुधार के लिए साझा प्रयासों के लिए संकल्प जताया. हालांकि फिलहाल अवसरों की मौजूदगी के बावजूद दोनों प्रधानमंत्रियों की 2019 के मध्य से पहले संभावना बड़ी धुंधली है.

भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों के मुलकात की पहली संभावना यूं तो अगले माह ही मौजूद होगी. सितंबर 2018 में ताजिकिस्तान के दुशांबे में शांघाई सहयोग संगठन की बैठक होनी है तो वहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की भी बैठक निर्धारित है. इन दोनों ही बैठकों में दोनों प्रधानमंत्रियों के मिलने का अवसर हो सकता है. मगर इन अवसरों के मुलाकात में बदलने की उम्मीद नहीं नज़र आती है.

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल इमरान खान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आमना-सामना होने की संभावना न के बराबर है. ताजिकिस्तान के दुशांबे में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन  राष्ट्राध्यक्षों के सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे. वहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की बात रखने के लिए प्रधानमंत्री की बजाय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज रखेंगी.

पाकिस्तान की ओर से फिलहाल नुमन्दगी करने वाले चेहरे का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन संकेत हैं कि इमरान खान संयुक्त राष्ट्र महासभा और SCO जैसे मंच पर पाकिस्तान की बात रखने पहुंच सकते हैं. पीएम मोदी जून में चीन के चिंगदाओ में आयोजित SCO शासनाध्यक्षों के सम्मेलन में शिरकत की थी.

भारतीय खेमे के सूत्रों की मानें तो दोनों मुल्कों के प्रधानमत्रियों का किसी अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर आमने-सामने पड़ने का मौका फिलहाल 2019 के मध्य में होने वाली SCO शासनाध्यक्ष सम्मेलन से पहले नज़र नहीं आता है. इतना ही नहीं फिलहाल भारत की मंशा फौज की मदद से सत्ता में आई इमरान सरकार के इरादों को असलियत की ज़मीन पर आँकने की भी है. खासतौर पर अमन की बातों को सीमापार आतंकवाद के मर्चे पर परखने की.

प्रधानमंत्री मोदी ने इमरान को भेजे शुभकामना संदेश की चिट्ठी में भले ही पाकिस्तान से सकारात्मक संवाद की उम्मीद जताई हो. पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने पहले भाषण में भारत के साथ रिश्ते ठीक करने के लिए कदम उठाने की बात कही हो. लेकिन,

2019 के आने वाले चुनाव भी एक बड़ी वजह है जिसके चलते फिलहाल भारत-पकिस्तान रिश्तों में बड़े निवेश की उम्मीद नहीं है. पाकिस्तान की कोशिश जहां भारत में चुनाव के बाद नई सरकार के कामकाज संभालने तक किसी बड़ी पहल के लिए इंतज़ार करने की होगी. वहीं सत्ता में मौजूद बीजेपी भी इमरान के साथ संबंध सुधार की किसी बड़े कदम के साथ चुनावी परीक्षा में जाने से बचना पसंद करेंगी.

हालांकि सूत्र इस बीच छोटे कदमों  के सहारे संबंध सुधार की नई कोशिशों के लिए जमीन तलाशने की संभावना से इनकार नहीं करते. सूत्र कहते हैं कि पाकिस्तान की नई सरकार की तरफ पर्दे के आगे और पर्दे के पीछे उठने वाले कदम तय करेंगे कि भारत क्या प्रतिक्रिया होगी क्योंकि गेंद पाक के पाले में है. इस बीच पर्दे के पीछे दोनों मुल्कों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की मुलाकात जैसे मौके भी तलाशे जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

सिद्धू विवाद: कांग्रेस ने पूछा- अगर पाकिस्तान जाना देशद्रोह है तो फिर क्या प्रधानमंत्री देशद्रोही हैं?

पीएम मोदी के शिष्टाचार की चिट्ठी को पाक ने बताया बातचीत की पेशकश, कहा- 'कश्मीर एक सच है' Paytm से लेकर नेट बैंकिंग तक, इस तरह आप भी दे सकते हैं केरल में फंसे लोगों के लिए डोनेशन, जानें पूरा Process गौतम गंभीर के जल्द बीजेपी में शामिल होने की चर्चा, दिल्ली से लड़ सकते हैं चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget