एक्सप्लोरर

मुंबई: NCB की छापेमारी से ड्रग्स रैकेट का खुलासा, देश सहित विदेश में भी गिरोह के तार

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने मुंबई में एक कुरियर कंपनी पर छापेमारी कर ड्रग्स रैकेट का खुलासा किया है. इस रैकेट के तार देश सहित विदेशों से भी जुड़े हुए हैं.

मुंबई: नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को मुंबई में एक बड़ी सफलता मिली है. एनसीबी की टीम ने मुंबई में एक कुरियर कंपनी पर छापेमारी कर ड्रग्स रैकेट का खुलासा किया है. यह कुरियर कंपनी मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित है और यहीं से ड्रग्स के पार्सल को भारत से ऑस्ट्रेलिया पहुंचाया जाता था.

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को जानकारी मिली कि ड्रग्स की एक खेप पुणे से मुंबई और मुंबई से ऑस्ट्रेलिया भेजी जा रही है. इस जानकारी के आधार पर जब कुरियर कंपनी पर रेड की गई तो 12 किलो प्युसडोमैफिड्रीन नामक ड्रग्स का पैकेट मिला. जब इसके तार खंगाले गए तो एनसीबी की टीम पुणे पहुंची. यहां पार्सल भेजने वाले शख्स को हिरासत में लिया गया. हिरासत में आए 42 साल के कालूराम महापुरे के घर में जब जांच की गई तो उसके घर से 38 किलो प्युसडोमैफिड्रीन ड्रग्स बरामद हुआ.

ऑस्ट्रेलिया तक फैला है रैकेट का तार

यह रैकेट महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों से पुणे, पुणे से मुंबई और मुंबई से सिडनी, ऑस्ट्रेलिया तक फैला हुआ है. कालूराम महापुरे को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच में उसने बताया कि हर सफल पार्सल कुरियर के बदले मोटी रकम मिलती है. एनसीबी सूत्रों के मुताबिक कालूराम एक बड़े ड्रग्स रैकेट का छोटा प्यादा है.

दवाई कंपनी के नाम पर बनाई जा रही ड्रग्स

जांच टीम, पकड़े गए इस ड्रग्स के स्रोत, ड्रग्स के कारोबार में लिप्त लोगो के खिलाफ सबूत जुटा रही है. एनसीबी को आशंका है कि महाराष्ट्र के औद्योगिक ठिकानों पर दवाई कंपनी के नाम पर यह प्रतिबंधित ड्रग्स बनाया जा रहा है. एनसीबी के मुताबिक आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां संभव है.

यह भी पढ़ें-

राजद्रोह की फरार आरोपी उर्वशी चूड़ावाला आखिरकार पुलिस के सामने आई, कहा- प्रदर्शन का कोई पछतावा नहीं

मनोज तिवारी के इस्तीफे की पेशकश को पार्टी ने ठुकराया, जल्द होगा दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष का चुनाव

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget