एक्सप्लोरर

Narayana Murthy Birthday: पत्नी से उधार लेकर रखी थी Infosys की नींव, डेट पर जाते थे तो..., किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं नारायण मूर्ति की लव स्टोरी

Narayana Murthy Birthday: एनआर नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की दोस्ती एक पार्टी में हुई थी. इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. सुधा मूर्ति के परिवार वाले दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे.

Narayana And Sudha Love Story: इंफोसिस (Infosys) आज देश की दिग्गज आईटी कंपनियों में से एक है. इसकी स्थापना एनआर नारायण मूर्ति (N.R. Narayana Murthy) और उनके साथी इंजीनियरों ने साल 1981 में की थी. आज यानी 20 अगस्त को नारायण मूर्ति आपना जन्मदिन मना रहे हैं. उम्र के इस पड़ाव में आकर भी वह अपनी पत्नी सुधा मूर्ति से आज भी उनता ही प्यार करते हैं जैसे शुरुआती दिनों में था. 

नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है. दोनों की लव स्टोरी पुणे स्थित टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी (TELCO) से शुरू हुई. साथ काम करते-करते दोनों कब एक दूसरे के प्यार में पड़ गए पता ही नहीं चला. दोनों भले ही साथ काम करते हों लेकिन दोनों की पहली बातचीत और मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई. 

इस मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हो गई. दोस्ती गहरी होने के साथ ही दोनों का प्यार भी एक दूसरे के लिए बढ़ने लगा. हालांकि, इस समय पर नारायण मूर्ति एक मिडिल क्लास फैमिली के साधारण लड़के थे. पैसों के मामले में सुधा मूर्ति उनसे आगे थीं लेकिन इस सब बातों का उनके रिश्ते में जरा भी असर नहीं पड़ा. 

डेट पर जाते तो बिल पे करती थीं सुधा मूर्ति 

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब भी नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति डेट पर यानी बाहर खाना-पीना खाने जाया करते तो सुधा ही सारे बिल भरती थीं. एक दिन नारायण मूर्ति ने उनसे देसी अंदाज में अपने प्यार का इजहार कर दिया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "मेरी हाइट 5 फुट 4 इंच है. मैं एक मध्यवर्गीय परिवार से आता हूं. मैं कभी अपनी जिंदगी में अमीर नहीं बन सकता हूं. तुम होशियार हो क्या तुम मुझसे शादी करोगी."

10 फरवरी 1978 को हुई दोनों की शादी

सुधा मूर्ति ने तो हां कर दिया लेकिन उनके परिवार को इससे इनकार था क्योंकि नारायण की तनख़्वाह भी सुधा से कम थी. इधर-उधर जाने का, खाने पीने का खर्चा भी सुधा ही उठाती थीं. ऐसे में उनके परिवार को लगता था कि उनकी बेटी के लिए नारायण सही नहीं रहेंगे. लेकिन कहते हैं न ऊपर वाला पहले से ही जोड़ी बनाकर भेजता है. सुधा के परिवार वाले भी मान गए और 10 फरवरी 1978 को बेंगलुरु में दोनों सात जन्मों के बंधन में बंध गए.  

पत्नी से उधार लेकर रखी थी इंफोसिस की नींव

सबसे दिलचस्प बात यह है कि नारायण मूर्ति ने अपनी पत्नी सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) से ही 10,000 रुपये लेकर इंफोसिस (Infosys) की नींव रखी थी. नारायण मूर्ति ने एक बार खुद इस बारे में बताया था. उन्होंने बताया था कि 19 अगस्त 1976 को उन्होंने सुधा के जन्मदिन पर अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था. इसपर सुधा ने मुस्कुरा कर केवल ये कहा था कि जो भी उसमें रह लेंगे और उन्हें पूरा सपोर्ट करेंगी. 

नारायण मूर्ति ने साल 1981 में इंफोसिस की शुरुआत की थी. शुरुआती दिनों में वह किराए के अपार्टमेंट में रह रही थीं. इन्फोसिस के लिए उन्होंने अपनी पत्नी सुधा मूर्ति से 10 हजार रुपये उधार मांगे

ये भी पढ़ें: 

Chandrayaan-3: चंद्रयान से पहले चांद पर पहुंचेगा रूस का लूना एयरक्राफ्ट, पूर्व इसरो चीफ बोले- 'हमें एडवांस टेक्नोलॉजी जरूरत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget