एक्सप्लोरर

नारदा मामला : CBI ने तृणमूल के तीन सांसदों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अनुमति मांगी

सीबीआई ने टीएमसी के तीन मौजूदा सांसदों सौगत रॉय, काकोली घोष और प्रसून बनर्जी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगी और इसके अलावा तामलुक लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सुवेंदु अधिकारी पर भी मुकदमा चलाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से मंजूरी मांगी है.

नई दिल्लीः सीबीआई ने नारदा स्टिंग ऑपरेशन मामले में तृणमूल कांग्रेस के तीन सांसदों और एक पूर्व सांसद के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से संपर्क किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.

सीबीआई ने ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस के तीन सांसदों सौगत रॉय, काकोली घोष और प्रसून बनर्जी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगी. वहीं 48 वर्षीय सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में तामलुक लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद हैं और अभी वह राज्य सरकार में परिवहन मंत्री हैं.

तीन मौजूदा सांसद कौन हैं 73 वर्षीय सौगत रॉय दम दम से सांसद हैं वहीं काकोली घोष (59) बारासात क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं. प्रसून बनर्जी (64) हावड़ा से सांसद हैं.

अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने लोकसभाध्यक्ष से अनुरोध किया है कि वह इन नेताओं के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दें. सूत्रों ने कहा कि अगर मंजूरी दी जाती है तो चारों नेताओं के नाम एजेंसी द्वारा आरोप पत्र में रखे जा सकते हैं. अधिकारियों ने कहा कि नारदा स्टिंग का मामला तृणमूल के कुछ नेताओं और पश्चिम बंगाल के नौकरशाहों से जुड़ा हुआ है, जिन्हें एक निजी कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले पत्रकार से पैसे लेते हुए कथित तौर पर रिकार्ड किया गया था.

बुधवार को सीबीआई ने की बीजेपी के नेता मुकुल रॉय और तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के डी सिंह से पूछताछ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नारदा स्टिंग मामले के सिलसिले में बुधवार को बीजेपी के नेता मुकुल रॉय और तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के डी सिंह से पूछताछ की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस स्टिंग में तृणमूल के कुछ नेता और कुछ सरकारी अधिकारी एक कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में खुद को पेश कर रहे एक पत्रकार से कथित रूप से पैसे लेते दिख रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार राय यहां सीबीआई मुख्यालय पहुंचे जहां उनसे पूछताछ के लिए कोलकाता से अधिकारियों की एक टीम आयी थी.

ये भी पढ़ें

जानिए 'वॉर एंड पीस' को लेकर हंगामा है क्यों बरपा भारत का पाकिस्तान को करारा जवाबः हमारे अंदरूनी मामले में दखल ना दें पाक, दुनिया चाल समझ चुकी है बीजेपी ने सदस्यता अभियान में सात करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ा, कुल सदस्यों की संख्या 18 करोड़ हुई पाक का दावा, कुलभूषण जाधव को कॉन्सुलर एक्सेस देने के लिए भारत से संपर्क में हैं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
दिल्ली एयरपोर्ट पर लगा देश का पहला स्मार्ट मौसम सिस्टम, उड़ान से पहले मिलेगी खतरे की चेतावनी
दिल्ली एयरपोर्ट पर लगा देश का पहला स्मार्ट मौसम सिस्टम, उड़ान से पहले मिलेगी खतरे की चेतावनी
दहेज उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी - शादी का मतलब लड़की और उसके परिवार को अपमानित करने का अधिकार मिल जाना नहीं'
दहेज उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी- शादी का मतलब लड़की और उसके परिवार को अपमानित करने का अधिकार मिल जाना नहीं'
घुसपैठ से डेमोग्राफिक बदलाव पर सरकार सख्त, न्यायमूर्ति नावलेकर बोले- बड़ी चुनौती; कड़े कानूनों की सिफारिश संभव
घुसपैठ से डेमोग्राफिक बदलाव पर सरकार सख्त, न्यायमूर्ति नावलेकर बोले- ये है बड़ी चुनौती

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोनिका यादव की हुई शादी, पति भी जिला पंचायत अक्ष्यक्ष, धर्मेंद्र यादव से हुआ था तलाक
मोनिका यादव की हुई शादी, पति भी जिला पंचायत अक्ष्यक्ष, धर्मेंद्र यादव से हुआ था तलाक
दहेज उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी - शादी का मतलब लड़की और उसके परिवार को अपमानित करने का अधिकार मिल जाना नहीं'
दहेज उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी- शादी का मतलब लड़की और उसके परिवार को अपमानित करने का अधिकार मिल जाना नहीं'
RR Vs GT Qualifier 2 IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
Twisha Sharma death Case: 5 दिन की CBI कस्टडी में रहेंगे ट्विशा की सास और पति समर्थ, खुलेंगे डेथ से जुड़े सीक्रेट
5 दिन की CBI कस्टडी में रहेंगे ट्विशा की सास गिरिबाला और पति समर्थ, खुलेंगे डेथ से जुड़े सीक्रेट
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की विनेश फोगाट को मिली इजाजत, SC क्यों बोला- आपके नाम कई उपलब्धियां पर देश पहले
एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की विनेश फोगाट को मिली इजाजत, SC क्यों बोला- आपके नाम कई उपलब्धियां पर देश पहले
बिहार BJP में बड़ा फेरबदल, नए प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, 7 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी बदले
बिहार BJP में बड़ा फेरबदल, नए प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, 7 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी बदले
Embed widget