एक्सप्लोरर

Namaste Trump: ट्रंप ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, 'अमेरिका के लोग हमेशा भारत के लोगों के सच्चे दोस्त रहेंगे'

Namaste Trump: अहमदाबाद में कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ आगरा रवाना हो चुके हैं. यहां दोनों ताजमहल का दीदार करेंगे.

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भारत के दौरे पर हैं और आज उन्होंने अहमदाबाद में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को संबोधित किया. इसके बाद ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा रवाना हो गए. ट्रंप ने पीएम मोदी के ट्वीट के रिप्लाई में कहा है कि अमेरिका के लोग हमेशा भारत के लोगों के सच्चे और निष्ठावान दोस्त रहेंगे. पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से मोटेरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया और इसी ट्वीट पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने हिंदी में रिप्लाई दिया.

डॉनल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ''प्रथम महिला और मैं इस देश के हर नागरिक को एक सन्देश देने के लिए दुनिया का 8000 मील का चक्कर लगा कर यहां आये हैं. अमेरिका भारत को प्रेम करता है - अमेरिका भारत का सम्मान करता है - और अमेरिका के लोग हमेशा भारत के लोगों के सच्चे और निष्ठावान दोस्त रहेंगे.''

ट्रंप ने भारत में आगमन से ठीक पहले भी हिंदी में ट्वीट किया. उन्होंने कहा, ''हम भारत आने के लिए तत्पर हैं. हम रास्ते में हैँ, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे!''

डॉनल्ड ट्रंप ने क्या कहा? अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत - अमेरिका के बीच स्वाभाविक और स्थायी मित्रता है और उनके देश के साथ संबंधों में भारत का विशेष स्थान है. अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ भारत और अमेरिका के बीच स्वाभाविक और स्थायी मित्रता है. भारत व्यक्तिगत स्वतंत्रता, कानून के शासन, हर इंसान की गरिमा का सम्मान करता है, यहां लोग सौहार्द के साथ अपने धर्म का पालन कर सकते हैं .’’

उन्होंने कहा कि हम दुनियाभर में अपने गठबंधनों में तेजी से नई जान फूंक रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि हम मंगलवार को तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौते करेंगे. अमेरिका, भारत का प्रमुख रक्षा साझेदार बनेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ भारत और अमेरिका अपने लोगों को कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद से बचाने को प्रतिबद्ध हैं.’’

उन्होंने कहा ‘‘ भारत-अमेरिका आतंकवाद और उसकी विचाराधारा से लड़ने को प्रतिबद्ध हैं, इसीलिए मेरी सरकार आतंकवादी समूहों से निपटने के लिए पाकिस्तान के साथ काम कर रही है.’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में मोदी के कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि अगले 10 साल में आपके देश से अत्यधिक गरीबी दूर हो जाएगी.

उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत में कहा, ‘‘नमस्ते, यहां होना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है.’’ उन्होंने कहा ‘‘मोदी एक अद्भुत नेता हैं, भारत के लिए दिन-रात काम करते हैं. अमेरिका हमेशा भारत का एक वफादार और निष्ठावान मित्र रहेगा, भव्य स्वागत के लिए शुक्रिया. ’’ ट्रंप ने कहा कि मोदी ने एक विनम्र चायवाले के तौर पर शुरुआत की, उन्होंने चाय की एक दुकान में काम किया, वह इस बात का बेहतरीन उदाहरण हैं कि भारतीय किसी भी मुकाम पर पहुंच सकते हैं.

Namaste Trump कार्यक्रम में डॉनल्ड ट्रंप ने शाहरुख की DDLJ का किया ज़िक्र, बॉलीवुड को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
बिहार में करोड़ों की ठगी का खुलासा, ED ने 5 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
बिहार में करोड़ों की ठगी का खुलासा, ED ने 5 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
'दबाई जा रही युवाओं की आवाज', फीस बढ़ोतरी और सीट कटौती पर गरजे राहुल गांधी
'दबाई जा रही युवाओं की आवाज', फीस बढ़ोतरी और सीट कटौती पर गरजे राहुल गांधी
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget