एक्सप्लोरर

फाइल निपटाने के लिए मांगी 4 लाख रुपये की घूस, CGST जॉइंट कमिश्नर और चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सीजीएसटी के एक मामले की फाइल को निपटाने के बदले 4 लाख रुपए की घूसखोरी के मामले में संयुक्त आयुक्त समेत एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है.

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सीजीएसटी के एक मामले की फाइल को निपटाने के बदले 4 लाख रुपए की घूसखोरी के मामले में संयुक्त आयुक्त समेत एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए 7 मार्च तक सीबीआई रिमांड पर भेजा गया है.

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम संयुक्त आयुक्त मुकुल पाटिल और चार्टर्ड अकाउंटेंट हेमंत राजेंद्रकर है. ये सीजीएसटी नागपुर में तैनात थे. इस मामले में शिकायतकर्ता ने केंद्रीय जांच ब्यूरो की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायत दी थी कि उसके खिलाफ सीजीएसटी नागपुर से एक कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था. इस मामले की फाइल को लेकर जब वह नागपुर स्थित सीजीएसटी कार्यालय गया तो वहां उससे मामले की फाइल को निपटाने के बदले लाखों रुपए की मांग की गई.

 आरोप है कि साढ़े चार लाख रुपए की यह मांग एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के जरिए की गई. आरोप के मुताबिक शिकायतकर्ता को धमकाया गया कि यदि उसने रिश्वत नहीं दी तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. शिकायत के आधार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मामले की आरंभिक जांच की और इस जांच के दौरान जब आरंभिक तथ्य पाए गए तो विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर 4 लाख रुपए की रिश्वत ले रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के फौरन बाद सीबीआई ने दोनों आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान संयुक्त आयुक्त के ठिकाने से लगभग साढ़े सात लाख की नगदी एवं ढाई सौ ग्राम सोना और एक लॉकर की चाबी बरामद की गई. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सीबीआई मामले के विशेष न्यायाधीश के सामने पेश किया गया जहां से पूछताछ के लिए उन्हें 7 मई तक सीबीआई रिमांड पर भेजा गया है. मामले की जांच जारी है.

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए 12 रुपये बढ़ाने होंगे पेट्रोल डीजल के दाम, ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में दावा

Automobile Sales Dips: सेमीकंडक्टर की कमी के चलते फरवरी में 8 फीसदी गाड़ियों की सेल्स घटी, रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते और गहराएगा संकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
Xप्लेन: अमेरिका में हिंदू-सिखों के खिलाफ बढ़ी नफरत? FBI ने जारी किया डेटा
Xप्लेन: अमेरिका में हिंदू-सिखों के खिलाफ बढ़ी नफरत? FBI ने जारी किया डेटा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget