एक्सप्लोरर

Viral Video: आसमान में दिखाई दी चलती हुई ट्रेन, दिल्ली से लेकर यूपी तक रहस्यमयी नजारा देख दंग रह गए लोग

Light In Th Sky: देश के कई शहरों में आसमान में रहस्यमयी रोशनी ने लोगों को हैरान कर दिया है. इसको देखकर लोग काफी देर तक देखते रहे और फिर चर्चा भी हुई लेकिन रोशनी का रहस्य किसी को पता नहीं चल सका.

Mysterious Sight Seen: दिल्ली (Delhi) से लेकर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और बिहार (Bihar) तक आसमान में एक रहस्यमयी नजारा (Mysterious Sigh Seen) देखने को मिला है. इस नजारे को देख लोग दंग रह गए. इन राज्यों की कई जगहों पर आसमान में एक चलती हुई ट्रेन (Running Rain) सी दिखाई पड़ी. रात के अंधेरे में कतार लगाकर एक अजीब सी रोशन नजर आई, जैसे मानो कि आसमान में कोई ट्रेन सी चल रही हो. इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है.

कल रात आसमान से गुजरे एक रहस्यमयी ऑब्जेक्ट ने भारी कौतूहल जगाया हुआ है. आसमान पर रोशनी की एक कतार सी चलती हुई दिखाई दी. यूपी के कई इलाकों में आसमान में वो रहस्यमयी चीज चलती हुई दिखी तो लोगों ने सोशल मीडिया उसके वीडियो शेयर किए, जो वायरल हो गए. आखिर लोगों ने आसमान में ऐसी क्या चीज देखी.

आसमान पर रोशनी की एक लंबी कतार

  • जैसे आसमान के सीने पर एक चमकती हुई सीधी लकीर खींच दी गई हो.
  • मानो आसमान में सितारों की बारात जा रही हो.
  • मानो रोशनी से नहाई कोई ट्रेन अपनी मंजिल की ओर गुजर रही हो.
  • मानो आसमान में किसी ने तारों की लड़ी सजा दी हो.

कल रात आसमान (Sky) में ये अदभुत नजारा देखकर लोग दंग रह गए. दिल्ली (Delhi) से लेकर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) और लखीमपुर खीरी समेत कई शहरों में लोगों ने ये नजारा देखा. बिहार (Bihar) के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी राज लक्ष्मी यादव (Raj Laxmi Yadav) ने खुद ये नजारा अपने कैमरे में कैद किया और ट्विटर (Twitter) पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- कल रात आसमान में ये अनजानी सी वस्तु दिखाई दी. 

ये है पूरा मामला

वहीं इस वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद एक रिपोर्ट में बताया गया कि, ये कोई विचित्र रोशनी नहीं है बल्कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क का स्टारलिंक सेटेलाइट है. दरअसल, स्टारलिंक एलन मस्क की कंपनी है जो दुनियाभर में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट की सुविधा देंगे. इसको लेकर उन्होंने कई सैटेलाइट अंतरिक्ष में पहुंचाए हैं. 

ये भी पढ़ें: Viral Video: घर के दरवाजे से जंगली हाथी को निकलता देख आपके होश उड़ जाएंगे, वीडियो देखिए

ये भी पढ़ें: Viral Video: छोटी बच्ची ने मां के लिए बनाई चॉकलेट चाय, क्यूट वीडियो हो रहा है वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget