एक्सप्लोरर

मेरे बेटे ने शुरू से ही पुलिस के साथ सहयोग किया: सुभाष बराला

बीजेपी नेता ने कहा कि उनके बेटे और दूसरे आरोपी को इससे पहले जमानत दे दी गई थी क्योंकि उन पर लगे आरोप जमानती थे. इसके बाद उनका बेटा विकास बराला पुलिस के सामने पेश हुआ.

चंडीगढ़: हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने आज कहा कि उनके बेटे ने शुरु से ही पुलिस के साथ सहयोग किया है. बराला के बेटे और उसके दोस्त को आज 29 साल की एक युवती का पीछा करने और अपहरण के प्रयास के आरोपों में गिरफ्तार किया गया.

चंडीगढ़ छेड़खानी: आरोपी विकास बराला गिरफ्तार, अपहरण का केस दर्ज

बीजेपी नेता ने कहा कि उनके बेटे और दूसरे आरोपी को इससे पहले जमानत दे दी गई थी क्योंकि उन पर लगे आरोप जमानती थे. इसके बाद उनका बेटा विकास बराला पुलिस के सामने पेश हुआ.

मैंने विकास से जांच में शामिल होने को कहा: सुभाष बराला

सुभाष बराला ने कहा, ‘‘आरोपियों को इससे पहले जांच में शामिल होने को कहा गया और वे थाने पहुंचे. जैसे ही मुझे आज चंडीगढ़ स्थित मेरे आवास पर नोटिस लगने के बारे में जानकारी मिली, मैंने तुरंत शहर से बाहर मौजूद विकास से जांच में शामिल होने को कहा.’’ बराला ने विपक्ष के इस आरोप को खारिज किया कि पुलिस इस मामले में राजनीतिक दबाव में काम कर रही है.

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ये आरोप बेबुनियाद हैं. मैंने कभी भी जांच को प्रभावित करने का प्रयास नहीं किया. कानून के अनुसार मेरे बेटे के खिलाफ जो कार्रवाई बनती है, वह होनी चाहिए. मैंने कहा है कि पीड़िता मेरी बेटी जैसी है.’’ बराला ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह आरोप सही नहीं है कि पुलिस इस मामले की सही ढंग से जांच नहीं कर रही है.’’

क्या है पूरा मामला? चंडीगढ़ में बीते शनिवार की रात करीब 12.15 बजे IAS की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ हुई थी. छेड़छाड़ का आरोप हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त पर लगा है. वारदात के बाद पुलिस ने विकास बराला के गिरफ्तारी कर लिया था, लेकिन कुछ देर बाद उनको  जमानत पर रिहा कर दिया गया था. इसके बाद विवाद खड़ा हो गया था. विपक्ष लगातार बीजेपी पर आरोपी को बचाने का आरोप लगा रहा है और सुभाष बराला के इस्तीफे की मांग कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget