देश में पिछले 24 घंटे में 547 लोगों की मौत, बीजेपी ने बंगाल में की राष्ट्रपति शासन की मांग | बड़ी खबरें
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 44 हजार 879 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 547 लोगों की मौत हो गई. बीजेपी ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है | बड़ी खबरें

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 44 हजार 879 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 547 लोगों की मौत हो गई. देश में अब कुल मामले बढ़कर 87 लाख 28 हजार हो गए हैं. अबतक एक लाख 28 हजार 668 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. हालांकि एक्टिव केस घटकर अब पांच लाख से कम हो गए हैं.
पढें पूरी खबर- https://bit.ly/3prZqfh
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के एक बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है. गिगिराज ने एबीपी न्यूज़ की खबर शेयर कर ट्विटर पर लिखा है, ‘’राहुल गांधी की जैसे ही देश में बेज्जती कम होने लगती है, विदेश से बेज्जती करवा लेते हैं.’’ ओबामा ने अपनी नई किताब में राहुल को नर्वस नेता बताया है.
पढें पूरी खबर- https://bit.ly/3nx6wh5
पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या और उनपर हो रहे हमलों के बाद बीजेपी ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. राज्य में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. कल बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर पत्थरबाजी भी हुई थी.
पढें पूरी खबर- https://bit.ly/3poeI4P
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रोफाइल तस्वीर हटाए जाने के बाद अब ट्विटर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. ट्विटर ने कहा है कि ये अनजाने में हुई एक गलती थी. ट्विटर ने कहा कि इस त्रुटि के चलते सोशल मीडिया साइट को अस्थाई तौर पर ग्लोबल कॉपीराइट पॉलिसी के तहत लॉक करना पड़ा था.
पढें पूरी खबर- https://bit.ly/35pqnby
दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिसकर्मियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है. प्रदेश के 30 हजार पुलिसकर्मियों के प्रमोशन की डीपीसी जारी कर दी गई है. इनमें 23 हजार सिविल पुलिस और 5042 पीएसी के जवान हैं.
पढें पूरी खबर- https://bit.ly/2UpFeg2























