बिहार में 94 सीटों पर वोटिंग जारी, देश में कल आए कोरोना के 38 हजार 310 नए मामले | सुबह की बड़ी खबरें
आज बिहार में दूसरे चरण में 17 ज़िलों की 94 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. अमेरिका में 46वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है | सुबह की बड़ी खबरें

आज बिहार में दूसरे चरण में 17 ज़िलों की 94 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस दौरान राज्यपाल फागू चौहान, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और एलजेपी चीफ चिराग पासवान ने वोट डाला. दूसरे चरण के चुनाव में कुल 1463 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.
पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/2TUkHzD
अमेरिका में 46वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. यहां सितंबर से ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोटिंग की जा रही है. अब तक लगभग छह करोड़ 60 लाख अमेरिकी नागरिक मेल बैलेट और पोस्टल बैलेट के जरिए वोटिंग कर चुके हैं. वोटिंग से पहले रिपब्लिकन उम्मीदवार बिडेन ने कहा है कि ट्रम्प हमेशा अपने अमीर और अच्छी तरह से जुड़े दोस्तों के लिए लड़ेंगे. मैं हमेशा तुम्हारे लिए लड़ता रहूंगा.
पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/2TNuZlb
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 38 हजार 310 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 82 लाख 67 हजार 623 हो गई है. वहीं, 490 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या एक लाख 23 हजार 97 हो गई. देश में कल 58 हजार 323 मरीज ठीक हुए हैं.
पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/386agl6
ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में आतंकी हमले में दो लोगों की मौत हो गई है. बंदूकधारियों ने कल शाम लॉकडाउन लागू होने से पहले बाहर घूम रहे लोगों पर गोलीबारी कर दी थी. पीएम मोदी ने इस हमले की निंदा की है और कहा है कि इस नृशंस आतंकी हमलों से गहरा सदमा और दुख पहुंचा है. इस दुखद समय में भारत ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है.
पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/3ejrBbj
उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों आज उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें उन्नाव की बांगरमऊ, अमरोहा की नौगांव सादात, फ़िरोज़ाबाद की टूंडला, बुलन्दशहर की सदर, जौनपुर की मल्हनी, कानपुर देहात की घाटमपुर और देवरिया सदर शामिल हैं. निर्दलीय समेत कुल 88 उम्मीदवार मैदान में हैं.
पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/2HZhNr9
















