एक्सप्लोरर

झारखंड: कोडरमा में प्रतिबंधित मांस रिसेप्शन में परोसने के शक में एक मुस्लिम की पिटाई, धारा 144 लागू

झारखंड पुलिस के मुताबिक, कोडरमा के डोमचांच के नवाडीह में कुछ लोगों ने शादी में मांस परोसने के शक में अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति पर हमला बोल दिया और कुछ घरों में तोड़फोड़ की.

कोडरमा (झारखंड): झारखंड के कोडरमा में शादी रिसेप्शन में कथित तौर पर प्रतिबंधित मांस (मीट) परोसने के शक में एक मुस्लिम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इसके बाद से आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है. पुलिस ने ऐहतियातन धारा 144 लागू कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, कोडरमा के डोमचांच के नवाडीह में कुछ लोगों ने शादी में मांस परोसने के शक में अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति पर हमला बोल दिया और कुछ घरों में तोड़फोड़ की.

कोडरमा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिवानी तिवारी ने कहा, ''हमने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है. स्थिति अब नियंत्रण में है.'' उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आस-पास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किये गये हैं. सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. उन्होंने बताया कि कथित प्रतिबंधित मांस को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुष्टि होगी की मांस प्रतिबंधित है या नहीं.

पुलिस के मुताबिक, कुछ गांव वालों को मुस्लिम परिवार के घर के पास मैदान में कुछ खुर और हड्डियां मिली थी. उनका दावा था कि सोमवार को शादी के रिसेप्शन में प्रतिबंधित मांस परोसा गया था. पुलिस ने बताया कि इसके बाद ग्रामीणों ने रिसेप्शन आयोजित करने वाले परिवार के साथ मारपीट की वह गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए रांची के राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) भेजा गया है. पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने कई घरों में घुसकर तोड़फोड़ की, गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया.

झारखंड में कथित तौर पर प्रतिबंधित मांस खाने और रखने को लेकर मारपीट का यह पहला मामला नहीं है. पिछले साल 29 जून को रामगढ़ में कथित गौररक्षकों ने गोमांस ले जाने के आरोप में अलीमुद्दीन अंसारी की पीट-पीट कर हत्या (लींचिंग) कर दी थी. इस मामले में इसी साल 21 मार्च को रामगढ़ की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बीजेपी नेता समेत 11 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget