एक्सप्लोरर

Shivamurthy Sharanaru Arrested: कर्नाटक के मुरुगा मठ के महंत शिवमूर्ति शरणारु गिरफ्तार, नाबालिगों से यौन उत्पीड़न का है आरोप

Shivamurthy Murugha Sharanaru Arrested: दो छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी संत शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Shivamurthy Sharanaru Arrested: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में स्थित मुरुगा मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुगा शरणारु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनपर दो नाबालिग लड़कियों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. गिरफ्तारी के बाद कर्नाटक के ADGP, लॉ एंड ऑर्डर आलोक कुमार ने कहा कि पूरे मामले में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा. मेडिकल टेस्ट और जांच प्रक्रिया नियम के अनुसार होगी. उन्हें न्यायाधीश के सामने भी पेश किया जाएगा.

पुलिस ने महंत और चार अन्य के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम (पोक्सो), अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.

महंत को एफआईआर दर्ज होने के सात दिनों बाद गिरफ्तार किया गया है. शरणारू राज्य के सबसे प्रमुख लिंगायत (Lingayat) मठ के धर्मगुरू हैं. उनपर आरोप है कि उन्होंने मठ के ही स्कूल में पढ़ने और छात्रावास में रहने वाली 15 और 16 वर्ष की दो लड़कियों का यौन-उत्पीड़न जनवरी 2019 से लेकर जून 2022 तक किया.

गुरुवार को नहीं मिली जमानत

मुरुगा शरणारु ने गिरफ्तार से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी. हालांकि गुरुवार को चित्रदुर्ग की अदालत ने सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दी. इससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं मठ के प्रशासनिक अधिकारी एस. के. बसवराजन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह महंत शिवमूर्ति मुरुगा शरणारु के खिलाफ किसी साजिश में शामिल नहीं हैं और उन्होंने बच्चों की रक्षा करने की कोशिश कर अपना कर्तव्य निभाया है.

मठ के अधिकारियों ने पूर्व विधायक बसवराजन और उनकी पत्नी पर महंत के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था. बसवराजन ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि आने वाले दिनों में सभी को सब कुछ पता चल जाएगा और अगर बच्चे सही हैं, तो उन्हें न्याय मिलेगा.

इस बीच बसवराजन और उनकी पत्नी को अदालत ने यौन उत्पीड़न और अपहरण के एक मामले में जमानत दे दी. उनके खिलाफ यह शिकायत एक महिला ने दर्ज कराई थी और कहा जाता है कि शिकायतकर्ता मठ की एक कर्मचारी है. बसवराजन ने कहा कि उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला 'पूरी तरह से गलत' और महंत और चार अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर जवाबी आरोप है.

Uttarakhand: उत्तराखंड विधानसभा में हुई नियुक्तियों की होगी जांच, सीएम पुष्कर धामी ने स्पीकर को लिखा खत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget