एक्सप्लोरर

Uttarakhand: उत्तराखंड विधानसभा में हुई नियुक्तियों की होगी जांच, सीएम पुष्कर धामी ने स्पीकर को लिखा खत

Uttarakhand News: यूकेएसएसएससी की तीन भर्तियों की जांच हो रही है. इसके अलावा विधानसभा में की गई भर्तियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

Uttarakhand Recruitment Scam: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय में की गई नियुक्तियों (जिन पर विवाद हुआ है) पर उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है. सीएम ने साथ ही विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण से नियुक्तियों में अनियमितता पाए जाने पर उन्हें रद्द करने के लिए कहा है. 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते रविवार को यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में रिपोर्ट की गई अनियमितताओं के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष के साथ चर्चा की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि चूंकि उत्तराखंड विधानसभा एक संवैधानिक निकाय है, इसलिए मैं कथित अनियमितताओं के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष से बात करूंगा और जांच की जाएगी. सीएम ने कहा था कि दोषी चाहे किसी भी कार्यकाल के दौरान के हों, उन्हें नहीं बख्शा जाएगा. 

कांग्रेस ने की है सीबीआई जांच की मांग

कांग्रेस ने सोमवार को उत्तराखंड विधानसभा, राज्य कर्मचारी चयन समितियों और राज्य सरकार के अन्य विभागों में भर्ती में अनियमितताओं के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की थी. उत्तराखंड कांग्रेस इस मुद्दे को राज्य में उठाती रही है. उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि चुने हुए लोग, जो सत्ता में बैठे लोगों से जुड़े हैं, वे पर्याप्त योग्य नहीं हैं और बिना किसी परीक्षा के चुन लिए गए. योग्य लोगों के बजाय इन्हें रोजगार दिया गया है.

यूकेएसएसएससी की तीन भर्तियों की हो रही है जांच

उन्होंने कहा था कि हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि उत्तराखंड सरकार के नेता इस भर्ती घोटाले में शामिल हैं और किसी भी क्षेत्रीय या राज्य एजेंसी द्वारा उचित जांच नहीं की जा सकती है. इसलिए सीबीआई से मामले की जांच करवाई जाए. बता दें कि, यूकेएसएसएससी की तीन भर्तियों की जांच हो रही है. इसके अलावा विधानसभा (Uttarakhand Assembly) में की गई भर्तियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. आरोप है कि विधानसभा में 72 नियुक्तियां बैक डोर से हुई हैं. यूकेएसएसएससी (UKSSSC) भर्ती घोटाले को लेकर राज्य के विशेष पुलिस बल (एसटीएफ) ने अब तक 29 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. 

ये भी पढ़ें- 

Uttarakhand: विधानसभा भर्ती घोटाला मामले में प्रेमचंद अग्रवाल के अलावा अब इस नेता पर उठे सवाल

UKSSSC भर्ती घोटाला को लेकर कांग्रेस ने CBI जांच की मांग की, पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget