एक्सप्लोरर

Mumbai: सूटकेस में मिली मह‍िला की डेडबॉडी का खुला राज, ल‍िव इन में रह रहे प्रेमी ने शक के चलते की थी हत्‍या

Mumbai Murder: धारावी इलाके में ल‍िव इन र‍िलेशन में रहने वाले एक शख्‍स ने ही अपनी प्रेमिका की शक के चलते हत्‍या की थी और सूटकेस में बंद कर उसको मेट्रो कंस्‍ट्रक्‍शन साइट पर  लावार‍िस छोड़ द‍िया था. 

Mumbai Murder Mystery solved: मुंबई के कुर्ला इलाके में मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट पर गत रव‍िवार (19 नवंबर) को एक महिला के शव से भरा सूटकेस मिलने से सनसनी फैल गई थी. सूचना म‍िलते ही सबसे पहले संदिग्ध बैग देखकर बम स्क्वॉयड को बुलाया गया था. बाद में सूटकेस को खोलने पर उसमें महिला का शव मिला था. मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने अब इस हत्याकांड और सूटकेस मिस्ट्री की गुत्थी सुलझा ली है. इस मामले में पुल‍िस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. 

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के डीसीपी राज तिलक रौशन ने बताया कि जब पूरे देश की निगाहें क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले पर टिकी थीं. उसी दिन यह सूटकेस बरामद हुआ था ज‍िसकी गुत्‍थी सुलझाने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम गठ‍ित की गईं थीं.

पुलिस की टीम ने मौके पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे और इंटेलीजेंस की मदद से आरोपी के बारे में पता लगाया. सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी अस्कर मनोज बरला को दबोच ल‍िया है जोक‍ि ओड‍िशा भागने की फिराक में था. 

हाउसकीपिंग का काम करती थी मह‍िला  

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया क‍ि वो और उसकी ल‍िव-इन पार्टनर प्रतिमा पवल कीसपट्टा प‍िछले दो साल से एक साथ थे और करीब 1 माह से धारावी इलाके में रह रहे थे. महिला हाउसकीपिंग का काम करती थी और इस नौकरी को उसने कुछ दिनों पहले ही छोड़ा था. आरोपी अस्कर मनोज बरला को महिला के चरित्र पर शक था और उसे लगता था कि जहां वह हाउसकीपिंग का काम कर रही थी, वहीं पर उसका नया प्रेमी भी काम कर रहा था. 

डेड बॉडी का सूटकेस ओड‍िशा ले जाने की फ‍िराक में था आरोप
  
आरोपी में अपनी लिव इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या की और वो महिला की डेड बॉडी को सूटकेस में डालकर ओड‍िशा ले जाने की कोश‍िश में था. वह उसे लेकर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर भी पहुंचा था, लेकिन स्टेशन पर मौजूद पुलिस बंदोबस्त को देखकर वह डर गया था. उसने सूटकेस को ऑटो में रखकर एक मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट पर ही छोड़ दिया. 

आरोपी और मृतका दोनों क्रिश्‍चन कम्युनिटी से रखते हैं संबंध 

पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृत महिला दोनों क्रिश्‍चन कम्युनिटी के थे और चर्च में एक दूसरे से मिले थे. पुलिस ने आरोपी के ख‍िलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  

यह भी पढ़ें: Mumbai Murder: मुंबई में फिर मिली सूटकेस में लाश, लड़की को मारा फिर बैग में डाल मेट्रो के पास फेंक गए बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget