एक्सप्लोरर

Mumbai: मुंबई को फिर दहलाना चाहते हैं आतंकी? एजेंसियों के अलर्ट पर बढ़ी चौकसी, मॉक ड्रिल के बीच धार्मिक स्थलों पर पैनी नजर

Mumbai Latest News: पुलिस ने आगे बताया, "आगामी त्योहारों और चुनावों को देखते हुए क्रॉफर्ड मार्केट और मुंबई के अन्य स्थानों पर मॉक ड्रिल किए जा रहे हैं."

Mumbai Latest News: देश की आर्थिक राजधानी और महाराष्ट्र के मुंबई शहर में शुक्रवार (27 सितंबर, 2024) देर रात सुरक्षा व्यवस्था तब कड़ी कर दी गई, जब शहर की पुलिस को सेंट्रल एजेंसियों की ओर से संभावित आतंकवादी खतरों का अलर्ट जारी किया गया. सूत्रों की ओर से एबीपी न्यूज को बताया गया कि ताजा अलर्ट के बाद शहर में धार्मिक स्थलों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है.  

मुंबई पुलिस ने जानकारी दी, "हमें भीड़भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थलों पर "मॉक ड्रिल्स" करने का निर्देश दिया गया है. शहर के सभी डीसीपी अपने-अपने जोन्स में सिक्योरिटी अरेंजमेंट पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है." इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने क्रॉफर्ड मार्केट इलाके में मॉक ड्रिल की. यह वह इलाका है, जहां भारी भीड़ होती है और वहां दो प्रमुख धार्मिक स्थल भी हैं. 

मुंबई के सभी मंदिरों के बाहर सुरक्षा टाइट!

पुलिस ने सिक्योरिटी ड्रिल के संदर्भ में आधिकारिक तौर पर बताया कि यह सिक्योरिटी एक्सरसाइज थी पर अचानक इस तरह क्यों इसे किया जा रहा है? यह साफ तौर पर नहीं बताया. पुलिस ने आगे बताया, "आगामी त्योहारों और चुनावों को देखते हुए क्रॉफर्ड मार्केट और मुंबई के अन्य स्थानों पर मॉक ड्रिल किए जा रहे हैं." सूत्रों ने यह भी बताया कि शहर के सभी मंदिरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है और एहतियाती तौर पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है.

साल के अंत में होने हैं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

राज्य की राजधानी के लिए यह अलर्ट ऐसे वक्त पर आया है, जब इसी साल के अंत में महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव होने हैं. कुल 288 विधानसभा सीटों वाले राज्य के लिए फिलहाल इलेक्शन शेड्यूल तो नहीं आया है पर जल्द ही उसके आने के आसार हैं. मौजूदा समय में वहां महायुति की सरकार है, जिसमें बीजेपी, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी है. सीएम एकनाथ शिंदे हैं.

यह भी पढ़ेंः 'NRC में जिनके नहीं होंगे नाम, उन्हें तो हम...', चुनावी राज्य में असम CM हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा बयान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget