एक्सप्लोरर

मूसलाधार बारिश से बेहाल हुई मुंबई, विपक्ष ने शिवसेना-बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

मुंबई में जारी भारी बारिश ने पिछले कई रेकॉर्ड तोड़े हैं. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 44 साल में इस बार एक दिन में दूसरी सबसे ज्यादा बारिश हुई है. इससे पहले सबसे ज्यादा बारिश 26 जुलाई 2005 को हुई थी.

मुम्बई: मूसलाधार बारिश के कारण मुम्बई और पुणे में दीवार ढहने की घटनाओं के बाद विपक्षी पार्टियों ने सत्तारूढ़ शिवसेना और बीजेपी पर निशाना साधा है. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने आरोप लगाया कि बांद्रा के कला नगर में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे रहते हैं और वहां पानी भरा हुआ है. इसके लिए बीएमसी का नेतृत्व करने वाले भगवा दल को माफी मांगनी चाहिए, जिसकी वजह से शहर में लोग डूब रहे हैं. चव्हाण ने ट्वीट किया, ‘‘ मलाड, कल्याण, पुणे में दीवार गिरने की घटना में 25 लोगों की जान चली गई. मुम्बई में सड़कें बह गई हैं। क्या बारिश के साथ-साथ भ्रष्टाचार भी उतना ही जिम्मेदार नहीं है. सरकार इस भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को 'क्लीन चिट' दे सकती है. पर क्या इससे वे वापस आ आंएगे, जिनकी मौत हुई है. लेकिन क्या कोई आश्वासन है कि ऐसी घटनाएं दोहराई नहीं जाएंगी.’’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता धनंजय मुंडे ने भी सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा की आलोचना की और दीवार गिरने की घटनाओं के बाद मुम्बई में सड़कों, पुलों और इमारतों के संरचनात्मक ऑडिट की मांग की. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने वादा किया था कि मुम्बई में अब पानी नहीं भरेगा. दीवार ढहने की ताजा घटनाओं का जिक्र करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता ने शहर की विभिन्न संरचनाओं के ऑडिट कराने की भी अपील की. मुंडे ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘हम सदन में ऐसे ऑडिट की मांग करते रहे हैं. लेकिन ऐसा तभी संभव है अगर सत्तारूढ़ पार्टी को चुनावों से समय मिले.’’ यह भी देखें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आग से खेल रहा है चुनाव आयोग और बीजेपी...', ममता बनर्जी का फूटा गुस्सा, केंद्र पर साधा निशाना
'आग से खेल रहा है चुनाव आयोग और बीजेपी...', ममता बनर्जी का फूटा गुस्सा, केंद्र पर साधा निशाना
AAP ने राज्यसभा में छीना राघव चड्डा का ये पद, सचिवालय को नोटिस देकर कहा- 'उन्हें बोलने न दें...'
AAP ने राज्यसभा में छीना राघव चड्डा का ये पद, सचिवालय को नोटिस देकर कहा- 'उन्हें बोलने न दें...'
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
India-Russia Relations: US-ईरान जंग के बीच Russia के उप प्रधानमंत्री पहुंचे भारत, पुतिन के राजदूत बोले- 'हम करते हैं इज्जत, अमेरिका...'
US-ईरान जंग के बीच Russia के उप प्रधानमंत्री पहुंचे भारत, पुतिन के राजदूत बोले- 'हम करते हैं इज्जत, अमेरिका...'

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर इन 3 वजहों से लिया एक्शन! अब क्या करेंगे राज्यसभा सांसद?
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर इन 3 वजहों से लिया एक्शन! अब क्या करेंगे राज्यसभा सांसद?
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
On This Day: 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
Dhurandhar 2 BO Day 15 Live: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, डेढ़ बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
लाइव: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, डेढ़ बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
Explained: धीमी सांस, ढीला पड़ता शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी... क्या भारत तक पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
धीमी सांस, ढीला शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी! क्या भारत पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
6 अप्रैल तक अलर्ट रहें किसान भाई, जान लें अगले 4 दिन के मौसम से निपटने के तरीके
6 अप्रैल तक अलर्ट रहें किसान भाई, जान लें अगले 4 दिन के मौसम से निपटने के तरीके
Embed widget