एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस ने सुलझाई व्यापारी के अपहरण की गुत्थी, आरोपी निकला लोकसभा चुनाव प्रत्याशी

मुंबई के मलाड इलाके से व्यापारी अगवा मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस वारदात को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड 2019 लोकसभा चुनाव भी लड़ चुका है.

मुम्बई: मलाड इलाके से दिनदहाड़े एक व्यापारी को अगवा करने के मामले में मुम्बई पुलिस क्राइम ब्रांच ने गुत्थी सुलझाते हुए 5 लोगो को गिरफ्तार किया है. जिसका मुख्य आरोपी लोकसभा चुनाव 2019 का प्रत्याशी भी रह चुका है.
मुंबई पुलिस ने सुलझाई व्यापारी के अपहरण की गुत्थी, आरोपी निकला लोकसभा चुनाव प्रत्याशी
ये तस्वीर मुंबई में मालाड़ के दिंडोशी इलाके की है. 11 अक्टूबर शाम तकरीबन 7:30 से 8 बजे की वारदात है. इस वीडियो में सफेद शर्ट पहने एक व्यापारी जैसे ही अपनी लग्जरी गाड़ी से उतरता है उसे तीन बदमाश जबरन एक सफेद गाड़ी में बिठाकर किडनैप कर लेते हैं. आरोपियों में से एक आरोपी के हाथ में आप लोहे की रॉड - हथौड़ा भी देख सकते हैं जिसका डर व्यापारी को दिखाया जा रहा है.
क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान ने बताया की, सड़क पर हो रहे इस वारदात की जानकारी एक चश्मदीद ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटना की तहकीकात की तो किडनेपिंग की वारदात सही निकली. दिंडोशी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. सीसीटीवी तस्वीर में एक आरोपी का हुलिया , पुराने अपराध में लिप्त आरोपी से मिल रहा था. इस दौरान मुम्बई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को आरोपियों के बारे में सुराग मिला और क्राइम ब्रांच ने अपहरण को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान ने बताया की, इस मामले में क्राइम ब्रांच को जांच के दौरान पता चला कि प्रदीप सरोदे नाम का ये आरोपी महाराष्ट्र के शिरडी का एक कुख्यात बदमाश है जिस पर 10 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं. ये आरोपी अहमदनगर जिले में टोली बनाकर वारदातों को अंजाम देने के लिए कुख्यात है. इतना ही नही , मुख्य आरोपी प्रदीप सरोदे शिरडी लोकसभा सीट से साल 2019 में निर्दलीय चुनाव लड़ चुका है. प्रदीप सरोदे को 12946 वोट भी मिले थे. प्रदीप सरोदे लोकसभा चुनाव जीतकर संसद जाना चाहता था. मुम्बई क्राइम ब्रांच यूनिट 12 ने कारोबारी के अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी प्रदीप सुनिल सरोदे के अलावा आरिफ युनुस शेख, सुर्यकांत भिमराव जाधव, सुरज व्यंकट सुर्यवंशी उर्फ आनंद , महेश विश्वनाथ कांबले को गिरफ्तार किया है.
क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान ने बताया की, दरअसल व्यापारी राकेश पाण्डेय ने अहमद नगर निवासी आरोपी प्रदीप सरोदे के पिता से बड़ी रकम ली थी. इसके एवज में ना वो काम कर रहा था ना ही पैसे लौटा रहा था. इसलिए प्रदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची और फिर व्यापारी को धमकाकर नाशिक के पास छोड़ दिया. बावजूद इसके व्यापारी ने पुलिस को किडनैपर्स की कोई जानकारी नहीं दी. पुलिस के मुताबिक खुद व्यापारी के खिलाफ भी धोखाधड़ी के कुछ मामले दर्ज हैं.
मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
‘विशेष सुविधाओं के साथ सिर्फ 4 साल में AIIMS बीबीनगर बनकर तैयार’, तेलंगाना में बोले जेपी नड्डा
‘विशेष सुविधाओं के साथ सिर्फ 4 साल में AIIMS बीबीनगर बनकर तैयार’, तेलंगाना में बोले जेपी नड्डा
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget