एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, स्टेशन पहुंचे कैंसर मरीज की इस तरह से की मदद

मुंबई पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश की है.पुलिस ने स्टेशन पहुंचे कैंसर मरीज की मदद की.

मुंबई: कोरोना संकट काल में लोगों को महामारी से बचाने के लिए हर वक्त कोरोना वॉरियर्स यानी की मुंबई पुलिस फ्रंट फुट पर नजर आ रही है. अपनी जान की परवाह ना करते हुए पुलिस लगातार लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात है. लोगों को सावधान करने वाले हमारे पुलिसकर्मी आज खुद बुरी तरह इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. किंतु इनका हौसला कहीं भी कम नहीं पड़ रहा. लगातार ये लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर हैं और यही कारण है कि ये कोरोना काल मे सबसे बड़े योद्धा बनकर उभरे हैं.

मुंबई पुलिस के ऐसे ही पुलिसकर्मी ने इंसानियत की मिसाल पेश की है जो दिल को छू लेने वाली है. माटुंगा पुलिस के प्रसन्नजीत कदम की आज खूब चर्चा हो रही है. सोमवार के दिन रोज की तरह प्रसन्नजीत कदम मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस(LTT station) पर तैनात थे. LTT स्टेशन से मजदूरों के लिए एक श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन त्रिपुरा अगरतला के लिए जाने वाली थी. अपने घर वापस जाने के लिए कई यात्री स्टेशन पर पहुंच रहे थे. इस बीच भीड़ में एक कैंसर मरीज भी था जो अपने घर जाने के लिए स्टेशन पहुंचा था.

स्टेशन पहुंचे इस व्यक्ति के पास सामान इतना ज्यादा था कि उसे उठाना उसके लिए बेहद मुश्किल हो रहा था. मरीज की यही परेशानी प्रसन्नजीत से देखी नही गई. ड्यूटी कर रहे प्रसन्नजीत कदम मरीज के मदद के लिए आगे आए. प्रसन्नजीत कदम ने खुद उस मरीज का पूरा सामान उठाया और उसे स्टेशन परिसर तक पहुंचाया. इतना ही नहीं प्रसन्नजीत कदम ने कैंसर मरीज को ट्रेन के अंदर खुद ले जाकर बैठाया. कैंसर मरीज की सहायता कर प्रसन्नजीत काफी खुश हुए. उनके इस कार्य की चारों तरफ चर्चा हो रही है की कैसे उन्होंने एक गरीब और बीमार व्यक्ति की मदद की और समाज के लिए एक मिसाल कायम की.

ये भी पढ़ें-

बिहार: मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रक भीषण हादसे का शिकार, 7 शव बरामद, 2 मलबे में दबे

बिहार: क्वॉरन्टीन में रह रहे मजदूरों का हौंसला बढ़ाने के लिए किए जा रहे हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
By-Election Results 2026 Live: तीन सीटों पर बीजेपी की जीत तय, 2 पर विजय का जलवा, कांग्रेस को क्या मिला?
Live: तीन सीटों पर बीजेपी की जीत तय, 2 पर विजय का जलवा, कांग्रेस को क्या मिला?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget