एक्सप्लोरर

Mumbai Police: गणतंत्र दिवस के मौके पर मुंबई पुलिस ने महिलाओं को दी निर्भया पथक स्क्वॉड की सौगात, सीएम उद्धव ठाकरे भी रहे मौजूद

Nirbhaya Pathak: आदित्य ठाकरे ने कहा कि, इस तरह के प्रयास करते रहने चाहिए. इससे मुंबई में रहने वालीं महिलाओं को और भी सुरक्षा का आभास होगा और वो अपने आपको और भी सुरक्षित महसूस करेंगीं.

Mumbai Police Nirbhaya Pathak: मुंबई में महिलाओं के खिलाफ़ होने वाले क्राइम को कंट्रोल करने और शहर को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित बनाने के लिए मुंबई पुलिस ने महिलाओं को निर्भया पथक का तोहफा दिया है. जो हर वक्त महिलाओं की सुरक्षा में तैनात रहेंगीं. 

इस मौक़े पर मुंबई के कमिश्नर मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल, मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले समेत कई सांसद और दूसरे मंत्री मौजूद थे. 

समारोह में आदित्य ठाकरे ने कहा कि इस तरह के प्रयास करते रहने चाहिए. इससे मुंबई में रहने वालीं महिलाओं को और भी सुरक्षा का आभास होगा और वो अपने आपको और भी सुरक्षित महसूस करेंगीं. वहीं CM उद्धव ठाकरे ने कहा कि, आज गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मैं लोगों को शुभकामनाएं देता हूं, ऐसे ही काम करते रहो और नाम रोशन करते रहो, महिला हर क्षेत्र में है, चाहे वो पुलिस हो या राजनीति. जब कुछ होता है तो लोग उस मामले को लेकर चर्चा करते हैं और उसके बाद शांत हो जाते हैं, लेकिन निर्भया पथक अब हर महिला की सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी.

ये भी पढ़ें - RRB-NTPC Results: बिहार से UP तक छात्रों का प्रदर्शन, रेल मंत्री ने कहा- कानून हाथ में न लें, आपकी शिकायतों को गंभीरता से देखेंगे

क्या है निर्भया पथक दस्ता?
मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) विश्वास नागरे पाटिल ने इस निर्भया पथक के बारे में विस्तार से समझाते हुए बताया कि, यह पथक मुंबई के हर पुलिस स्टेशन में तैनात है और किसी भी कॉल को तुरंत अटेंड कर महिला की मदद करने में सक्षम है. इस पथक में एक महिला अधिकारी, 2 महिला कॉन्सटेबल और 2 पुरुष कॉन्सटेबल होंगे जो एक टीम के तौर पर काम करेंगे.

हैदराबाद से ली है स्पेशल ट्रेनिंग 
उन्होंने बताया कि, हमने इस पथक के लोगों को ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद भेजा था, जहां पर उन्हें स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है. साथ ही मनोचिकित्सक से भी ट्रेनिंग मिली है कि कैसे ऐसे हालात में पीड़िता के साथ व्यवहार करना चाहिए. साथ ही हमने डिकोय कॉन्सेप्ट को भी अपनाया है, इसके तहत हमारी महिला पुलिसकर्मी भीड़भाड़ वाले इलाक़े में सामान्य महिला बनकर रहेगी और अगर कोई छेड़छाड़ करने वाला दिखाई दिया तो उस पर करवाई करेगी.

ये भी पढ़ें - FIR Against Sundar Pichai: मुंबई में Google के CEO सुंदर पिचाई के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'a
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
संसद में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन! अमित शाह को घेरा, राम मंदिर से कश्मीर तक सरकार पर ताबड़तोड़ सवाल
संसद में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन! अमित शाह को घेरा, राम मंदिर से कश्मीर तक सरकार पर ताबड़तोड़ सवाल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget