एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस ने किया सात प्राइवेट डिटेक्टिव को गिरफ्तार, गैरकानूनी तरीके से निकलवाए थे SDR

महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने एक प्राइवेट डिटेक्टिव्स के ग्रुप का भंडाफोड़ किया है. यह प्राइवेट डिटेक्टिव्स गैरकानूनी तरीके से लोगों की पर्सनल जानकारी निकालते थे.

मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोग गैरकानूनी तरीके से लोगों की पर्सनल जानकारी निकालकर लोगों की इंवेस्टिगेशन करते थे. इस मामले में पुलिस ने अब तक सात प्राइवेट डिटेक्टिव्स को गिरफ्तार किया है.

पुलिस की मानें तो शैलेश मांजरेकर और राजेंद्र साहू को मुंबई के गोरेगांव इलाके से, सौरभ साहू और यासीन अंसारी को दिल्ली, विष्णु दास गोस्वामी को ओडिशा से तो योगीशा पुजारी और दिनेश विश्वकर्मा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है. इसी मामले में मुंबई की कॉस्मोपॉलिटन डिटेक्टिव्स एजेंसी, दिल्ली की ऑल इंडिया डिटेक्टिव, ओडिशा की आरगुस स्पाय एंड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक की सुपर डिटेक्टिव एजेंसी क्राइम ब्रांच की रडार पर है.

अवैध तरीके से निकालते थे एसडीआर

क्राइम ब्रांच को एक जानकारी मिली थी कि एक ऐसी प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसी है जो कि लोगों की अवैध तरीके से पर्सनल जानकारी इकट्ठा करती है. साथ ही उनके सीडीआर भी निकलवाकर देती है. इसके बाद क्राइम ब्रांच की यूनिट-5 के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक जगदीश साइल ने एक टीम बनाई और फिर उस टीम में से एक शख्स ने मांजरेकर से संपर्क किया और कहा कि उसे उसके दोस्त की बीवी पर शक है जिसके लिए उसे उसके मोबाइल का सीडीआर निकलवाना है.

केस दर्ज

इस जानकारी के बाद मांजरेकर ने हामी भर दी. क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने फिर उसे कुछ पुराने सीडीआर दिखाने की बात कही और शनिवार के दिन मांजरेकर जब सीडीआर लेकर आया तो उसे क्राइम ब्रांच की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 34 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की धारा 66, 72, 72 (अ) और टेलीग्राफ एक्ट की धारा 26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

5 लाख से ज्यादा एसडीआर बरामद

जगदीश साहिल ने बताया कि ये गैंग पूरे भारत मे एक्टिव है और बड़ी मात्रा में लोगों के पर्सनल डेटा जो कि सिर्फ जांच एजेंसियां ही निकाल सकती है, उसे वे अवैध तरीके से अपने आर्थिक फायदे के लिए निकालते थे. जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों ने अबतक 300 के करीब लोगों के सीडीआर निकलवाए हैं. इनके लैपटॉप से 5 लाख से ज्यादा एसडीआर बरामद हुए हैं.

किन मामलों की जांच करते हैं ये लोग?

क्राइम ब्रांच को जांच के दौरान पता चला कि यह लोग गर्लफ्रेंड का किसी दूसरे के साथ अफेयर का शक, शादी से पहले लड़की के चरित्र की जांच, शादी से पहले लड़के के चरित्र की जांच या फिर बीवी के चरित्र पर शक जैसे मामलों की जांच करते थे. ये लोग एक एसडीआर निकालने के लिए 5 हजार रुपये तो एक सीडीआर के लिए 40 हजार रुपये तक कि मांग करते थे. ये प्राइवेट डिटेक्टिव एक केस की जांच के किए 50 हजार से 5 लाख रुपये तक कि मांग करते थे.

आरोपियों का इतिहास

शैलेश मांजरेकर पर ठाणे क्राइम ब्रांच, मुंबई के यूनिट 9 और एंटी एक्टोर्शन सेल में मामला दर्ज है. वहीं राजेंद्र साहू पेशे से एक ड्राइवर है और हर वक्त शैलेश के साथ रहता था. सौरभ साहू दिल्ली का रहने वाला है, उसने सिर्फ 8 वीं तक पढ़ाई की है और इसका मास्टरमाइंड बताया जाता है. इस पर भी तीन से ज्यादा मामले दर्ज हैं. यासिर अंसारी ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और इस गैंग का सदस्य है, इसके खिलाफ दिल्ली पुलिस में एक मामला दर्ज है.

इसे भी पढ़ेंः अंतरिक्ष में चीन की कामयाबी, यान ‘तियानवेन-1’ ने मंगल की कक्षा में किया प्रवेश

यमन के विद्रोहियों ने सऊदी अरब हवाईअड्डे पर हमला किया, एक विमान में लगी आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget