एक्सप्लोरर

मुंबई में क्या आम और क्या खास सबको लगा बिजली के बिल का करंट! जून महीने में आया दोगुना-तिगुना बिल

आम लोगों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान वैसे ही पैसों की तंगी थी उस पर यह बढ़ा हुआ बिजली का बिल किसी झटके से कम नहीं. मुंबई में टाटा पावर और अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुख्य बिजली सप्लाई उपलब्ध कराने वाली कंपनी है.

मुंबई: लॉकडाउन के दौरान मुंबई और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है. यह झटका बिजली बिल का है. आम लोगों की शिकायत है कि इस लॉकडाउन के दौरान जून महीने के बिजली के बिल पिछले महीनों की तुलना में दोगुना या तिगुना आया है. मुंबई में टाटा पावर और अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुख्य बिजली सप्लाई उपलब्ध कराने वाली कंपनी है.

मुंबई में बढ़े हुए बिजली के बिल के खिलाफ सिर्फ आम लोगों ने ही नहीं बल्कि कई सेलिब्रिटीज ने भी आवाज उठाई है और ट्विटर पर अपना बिजली का बिल दिखाते हुए बताया है कि उनका बिल 4 गुना तक बढ़ गया है .

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बताया की उनका मई महीने का बिजली बिल 3850 रुपए आया और जून महीने का बिल 36000 आया है.

एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने बताया की उनका बिजली बिल मई महीने में 5510 रुपए आया था जो जून महीने में 29700 आया है. एक्टर वीर दास और डीनो मौर्या जैसे एक्टर ने भी बढ़े बिजली बिल को लेकर लोगों से पूछा कि क्या उनका बिजली बिल बढ़ा है ?

इसके बाद एबीपी न्यूज ने पड़ताल शुरू की और मुंबई के अलग- अलग इलाकों में लोगों के घर-घर जाकर बात की और लोगों के पिछले 3 से 6 महीने के बिल की तुलना मई और जून महीने के बिल से की.

आशीष पांडे मुंबई के घाटकोपर इलाके में रहते हैं और बतौर आईटी प्रोफेशनल काम करते हैं . आशीष के घर टाटा पावर की सप्लाई है और औसतन बिल 1400 रुपए से 1800 रुपए के बीच आता है. 2 साल पहले जब पांडे परिवार में शादी थी और घर में मेहमानों की संख्या अधिक थी तब बिजली का बिल करीब 5000 रुपए आया था. लेकिन इस लॉकडाउन के दौरान जून महीने में आशीष के घर का बिजली बिल 8240 रुपए आया है.

आशीष पांडेय ने कहा की, लॉकडाउन के दौरान लोगों की आमदनी नही है और नौकरीपेशा लोगों का भी घर चलाना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने कहा, “मैं, बिल भर दूंगा पर इसकी शिकायत भी करूंगा कि मनमाना बिल क्यों भेजा गया है.”

विपिन दुबे मुंबई के पवई इलाके में प्राइवेट कंपनी में प्रोफेशनल ट्रेनिंग देने का काम करते हैं . विपिन के घर में 3 लोग रहते हैं और घर मे अडानी इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई है. विपिन के घर का बिजली बिल 1100-1400 रुपए के बीच आता था लेकिन जून महीने का बिल 4260रुपए आया है जिसकी शिकायत वह करने वाले हैं. विपिन ने कहा की, राज्य सरकार इसमें हस्तक्षेप करें और आम लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाएं .

संजय मुंबई के असल्फा इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहते है. संजय के घर मे अडानी इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई है और घर मे सिर्फ एक पंखा, एक लाइट, एक बल्ब और एक टीवी है.

इनके बिजली का बिल 800 से 1200 के बीच आता था लेकिन इस बार 3 गुना 3060 रुपए आया है. संजय ने बताया की, सिर्फ उनका ही नहीं उनके इलाके में अधिकतर लोगों के बिजली बिल ज्यादा आया है जिसकी सामूहिक शिकायत वह करेंगे.

असल्फा इलाके में ही रहने वाले मौर्या परिवार के घर जब जून महीने का बिजली का बिल आया तो परिवार को लगा किसी फैक्ट्री का बिल उनके पते पर आ गया है. काजल मौर्या ने बताया की उनका परिवार 30 साल से मुंबई में रहता है . पहले परिवार छोटा था तब 1200-1500 रुपए बिल आता था. अब परिवार बढ़ गया है तो घर के बिजली का बिल 5 से 6 हजार रुपए के बीच रहता था . इस बार जून महीने में बिजली का बिल 16000 रुपए आया है. परिवार ने तय किया है कि वो इतना ज्यादा बिजली का बिल नही भरेंगे और अडानी इलेक्ट्रिसिटी में शिकायत करेंगे . यह भी पढ़ें:

शिवसेना ने कहा- मुंबई से भीड़ कम करने की है जरूरत, अन्य राज्य अपने यहां रोजगार पैदा करें

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
Embed widget