एक्सप्लोरर

Mumbai: राइड कैंसिल कर सीधे पैसे देने से मना किया तो OLA ड्राइवर ने हेलमेट से मारा

Mumbai News: वायरल वीडियो में आरोपी ड्राइवर कहता दिख है- 'हां, मैंने मारा है.' फिलहाल मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

Ola Driver Beaten Passenger: ओला कंपनी से जुड़ीं खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं. इस बार मुंबई में एक ओला ड्राइवर की गुंडागर्दी की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक मुंबई में एक ओला ड्राइवर ने अपने पैसेंजर के साथ मारपीट की है. पीड़ित पैसेंजर ने ट्विटर पर पूरा मामला शेयर किया है.

पीड़ित का नाम वरुण सिंह है और वो पेशे से पत्रकार है. पीड़ित के दावे के अनुसार ये घटना 9 दिसंबर को घटित हुई. आरोपी ड्राइवर का नाम परवेज बताया जा रहा है. पीड़ित ने घटनाक्रम का वीडियो भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए मुंबई पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने FIR दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है.

ओला ड्राइवर पर मारपीट का आरोप

वरुण के मुताबिक उसने फीनिक्स मॉल से कहीं जाने के लिए ओला बुक की थी. आरोप है कि परवेज खान नाम के ओला बाइक ड्राइवर ने उनसे ओला राइड कैंसिल कर अलग से सीधे पेमेंट करने के लिए कहा था. जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो ड्राइवर ने पहले मुक्का मारा और फिर अपने हेलमेट से मारा. इस वजह से आरोपी ड्राइवर का हेलमेट भी टूट गया.

स्कूटी का नंबर MH 03 CF 4420 है

वरुण सिंह ने घटना से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा शख्स ही आरोपी ड्राइवर परवेज खान है. 29 सेकेंड के इस वीडियो में वरुण ड्राइवर पर पैसा मांगने का आरोप लगा रहे हैं. वीडियो में परवेज की स्कूटी भी दिखाई दे रही है. स्कूटी का नंबर MH 03 CF 4420 है. वहीं, वीडियो में आरोपी ड्राइवर कह रहा कि वरुण झूठ बोल रहे हैं. 

 

वीडियो में ड्राइवर कबूल कर रहा गुनाह

दूसरे वीडियो में आरोपी ड्राइवर खुद कबूला, 'हां मैंने मारा है, जिसे बुलाना है बुला लो.' वीडियो में दिख रहे कुछ लोग वरुण को पुलिस के पास जाने को बोल रहे हैं. तो वरुण कह रहे हैं कि उन्होंने पुलिस को यहीं बुलाया है. वरुण ने इस घटना से जुड़े कई ट्वीट किए. उन्होंने एक ट्वीट में जानकारी दी है कि उनका केस पुलिस ने दर्ज कर लिया. वरुण सिंह ने यह भी कहा कि ओला ड्राइवर परवेज उन पर गाली देने का जो आरोप लगा रहा था वह सरासर गलत है.

ये भी पढ़ें-Bengaluru: बेंगलुरू में बेकरी मालिक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget