एक्सप्लोरर

मुंबईः ड्रग्स मामले में एनसीबी ने इब्राहिम कासकर को किया गिरफ्तार, एमडी ड्रग हुई बरामद

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुबंई से इब्राहिम कासकर नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इब्राहिम पर ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है और उसके पास से ड्रग भी बरामद हुई है. इब्राहिम से पूछताछ के बाद एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. इब्राहिम लोगों को डराने के लिए खुद को दाऊद इब्राहिम का भाई भी बताता था.

मुंबईः मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कल रात एक इब्राहिम कासकर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. इस शख्स को अंधेरी के लोखंडवाला इलाके से गिरफ्तार किया. एनसीबी सूत्रों की माने तो इब्राहिम कासकर अपनी मर्सिडीज गाड़ी में घूम- घूम कर ड्रग्स की सप्लाई करता था. एनसीबी को उससे पूछताछ के दौरान उसके ड्रग सप्लायर के बारे में पता चला. इसके बाद एनसीबी की एक टीम ने देर रात मुंबई के डोंगरी इलाके में छापा मारकर ड्रग सप्लायर आसिफ राजकोटवाला को गिरफ्तार किया है.

एनसीबी को इब्राहिम कासकर के पास से कमर्शियल क्वांटिटी में एमडी ड्रग बरामद हुई है. इब्राहिम कासकर अपने आप को दाऊद इब्राहिम का भाई बताता था ताकि लोगों में अपनी दहशत जमा सके.

कुछ दिन पहले ड्रग पेडलर आरिफ भुजवाला हुआ था गिरफ्तार

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एनसीबी ने बड़े ड्रग पेडलर आरिफ भुजवाला को गिरफ्तार किया था. एनसीबी ने आरिफ को महाराष्ट्र के रायगड़ से गिरफ्तार किया था. आरिफ भुजवाला को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम का करीबी माना जाता है. उसने पिछले पांच साल में 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बनाई. एनसीबी को शक है कि यह प्रॉपर्टी ड्रग्स के पैसों से हुई कमाई से ली हुई हो सकती है.

एनसीबी ने आरिफ के घर और ड्रग्स लैब पर रेड कर 2.5 करोड़ कैश और काफी मात्रा में एमडी ड्रग्स बरामद किया था. छापेमारी के दौरान टीम ने पाया कि भुजवाला अपने घर से एक गुप्त प्रयोगशाला चला रहा था. टीम ने वहां से 5.69 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी), एक किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 6.12 किलोग्राम एफेड्रिन बरामद की थी.

यह भी पढ़ें-

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी हुए इंदौर जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी अंतरिम जमानत

दिल्ली के ओखला इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़िया मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget