एक्सप्लोरर

मुंबई: करोड़पति पानवाले को NCB ने गिरफ्तार किया, ड्रग्स केस में हुई गिरफ्तारी

मुंबई में एनसीबी ने ड्रग्स रैकेट में एक और गिरफ्तारी की है. इस बार एनसीबी ने मुंबई के एक करोड़पति पानवाले को पकड़ा है जिसका नाम रामकुमार तिवारी है. मुच्छड़ पानवाला के नाम से दुकान चलाने वाले रामकुमार को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया है.

मुंबई: मुंबई का मशहूर मुच्छड़ पानवाला शॉप के मालिकों में से एक रामकुमार तिवारी को एनसीबी ने देर रात गिरफ्तार कर लिया. एनसीबी ने शनिवार को करन सजनानी नाम के ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया था उसी की जांच के दौरान सजनानी ने एनसीबी को रामकुमार तिवारी को ड्रग्स बेचनी की बात कही थी. जिसके बाद एनसीबी की एक टीम ने मुच्छड़ पानवाले के केम्स कॉर्नर स्थित शॉप पर रेड की और वहां से उन्हें 500 ग्राम सीबीडी मिश्रित गांजा मिला. इसी मामले के बाद राजकुमार को एनसीबी ने कल समन कर पूछताछ के लिए बुलाया और देर रात गिरफ्तार कर लिया.

सजनानी की गिरफ्तारी

आपको बात दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई यूनिट ने शुक्रवार रात से लेकर शनिवार की दोपहर तक मुंबई के तीन इलाकों में रेड कर दो महिलाओं और एक ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया था, साथ ही लगभग 200 किलोग्राम गांजा भी जप्त किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम राहिला फर्नीचरवाला (एक बॉलीवुड अभिनेत्री की पूर्व मैनेजर), साहिस्ता फर्नीचरवाला और करन सजनानी जो की एक ब्रिटिश नागरिक है. एनसीबी की सूत्रों की मानें तो सजनानी भारत के गोआ, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और मेघालया में ड्रग्स की सप्लाई करता है. एनसीबी सजनानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स सप्लाय करने का किंगपिन भी मानती है जिसकी जांच चल रही है.

एनसीबी के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि सजनानी ने जांच के दौरान बताया कि वो किस किस को ड्रग्स की सप्लाई करता था जिसमे उसने मुच्छड़ पानवाले का नाम भी ले लिया. एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि वे यह जानना चाहते हैं की आखिर पानवाला ड्रग्स अगर खरीदता था तो इसका इस्तेमाल कैसे करता था. क्या वह अपने प्रोडक्स में ड्रग्स मिलाकर अपने ग्राहकों को देता था जिससे वो उसके प्रोडक्ट्स के आदि हो जाएं, या फिर वो अपने गिने चुने लोगों को ही बेचता था.

एनसीबी की मानें तो इस मामले की जांच बहुत ही निचले स्तर पर है. पूछताछ के बाद ही पूरी बात साफ हो पाएगी की आखिर उस ड्रग्स पेडलर (करन सजनानी) ने इसका नाम क्यों लिया और जो नारकोटिक पदार्थ उसके दुकान से मिला है वो कहां से आया.

क्या मिला था शनिवार की रेड में?

एनसीबी सूत्रों की मानें तो उन्होंने 75 किलोग्राम गांजा जो ओजी कुश नाम से भी जाना जाता है, 125 किलोग्राम मिक्स गांजा और 1.5 किलोग्राम मेरुआना बड़ (bud) सीज किया था, आपको बात दें कि सजनानी पर आरोप है की यह मेरुआना बड अमेरिका से इम्पोर्ट करता था और कुछ तो उत्तर प्रदेश भी मंगवाया था. सजनानी झूठ का सहारा लेकर बड़ी ही चालाकी से यह बड़ कस्टम की आंखों में धूल झोंककर भारत मे लाता था और फिर इसे प्रिरोल्ड गांजा फॉर्म में बड़े बड़े लोगों को महंगे दाम में बेच देता था. आरोप यह भी है कि राहिला इस काम के लिए सजनानी को आर्थिक और दूसरी तरह की मदत करती थी.

मुच्छड़ पानवाला कौन है?

इलाहाबाद के हंडिया डिस्ट्रिक्ट में रहने वाले राम कुमार के पिता जयशंकर तिवारी मुच्छड़ पानवाला नाम से मशहूर हैं. सन 1977 वह पहली बार मुंबई आए और अपने पिताजी की पान के बिजनेस को चलाने लगे.

आपको बता दें कि जयशंकर तिवारी की पहचान मुच्छड़ पान शॉप से है इन्होंने अपने पान को बेचने के लिए खुद की वेबसाइट भी बनाई है, जिसपर पान के ऑर्डर मुंबई से ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से आते हैं. तिवारी एक करोड़पति पानवाले हैं जो की खुद की मर्सिडीज़ कार से घूमते हैं और साउथ मुंबई के हाई प्रोफाइल इलाके में उनका घर है.

मुंबई में अगर अच्छे सेलर्स की बात की जाती है तो उस लिस्ट में जयशंकर तिवारी का नाम भी आता है. अपने मीठी जुबान और पान बनाने के अंदाज से वो अपने ग्राहकों को बांध कर रखते हैं. मुच्छड़ पानवाला की ग्राहकों लिस्ट भी बहुत बड़ी है, जिसमें बहुत बड़े बिजनेसमैन, क्रिकेटर्स और बॉलीवुड के सितारे शामिल हैं.

श्याम कुमार पिछले 20 साल से मुच्छड़ पानवाला की दुकान में काम करते हैं और उनका मानना है कि एनसीबी के लगाए आरोप गलत हैं. उन्होंने अपनी सर्विस में कभी किसी मादक पदार्थ का उपयोग इस दुकान में नहीं देखा. रजत कुमार पान बनाते हैं उन्होंने बताया किस तरह के पान यहां मिलते हैं और उसकी क्या कीमत है.

सरकारी वकील अतुल सरपाण्डे ने बताया कि सजनानी के स्टेटमेंट के बाद कैसे रामकुमार तिवारी को पूछताछ के लिए बुलाया और उसके शॉप पर रेड कर 500 ग्राम नारकोटिक सबस्टेन्स मिला, जिसमें सीबीडी ऑइल तम्बाकू और गांजा मिला हुआ है.

राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- बातों में उलझाने की कोशिश बेकार, अन्नदाता सरकार के इरादे समझता है

Explained: बंगाल में मतुआ समुदाय को लेकर राजनीति तेज, जानिए कौन हैं ये लोग और ममता ने क्या कहा है?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget