एक्सप्लोरर

Mumbai: मेयर किशोरी पेडनेकर को जान से मारने की मिली धमकी, पिछले साल भी दर्ज करा चुकी हैं शिकायत

Mumbai: बीजेपी नेता आशीष शेलार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद अब मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर को जान से मारने की धमकी मिली है.

Mumbai: मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. जानकारी के मुताबिक, उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें उन्हें मारने की बात की गई है. बता दें, पेडनेकर को बीते साल भी जान से मारने की धमकी मिली थी. 

बताया जा रहा है कि, पेडनेकर को मिले धमकी भरे पत्र में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है. पत्र में मेयर के परिवार को गोली मारने की भी धमकी दी गई है. इस पत्र में यह भी लिखा गया है कि, अगर मेरे भाई (अनुमान है कि यह व्यक्ति आशीष शेलार का समर्थक है) को देखोगे तो उसका परिणाम खराब होगा. महापौर जल्द ही पुलिस में इस पत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगी.

पेडनेकर ने आशीष शेलार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी

दरअसल, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक आशीष शेलार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार पेडनेकर ने दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव थाने में आशीष शेलार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है. 

354ए और 509 के तहत मामला हुआ दर्ज

पुलिस ने बताया कि, बीजेपी नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आशीष शेलार पर वर्ली इलाके में सिलेंडर विस्फोट मामले में बीएमसी की कार्यशैली को लेकर सवला खड़े करते हुए पेडनेकर पर विवादित बयान देने के आरोप हैं.

यह भी पढ़ें.

Bipin Rawat Death: सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने श्रीलंका-भूटान जैसे देशों से भी आएंगे बड़े सैन्य अधिकारी, जानिए कौन-कौन होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
Xप्लेन: रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और पाकिस्तान! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?
रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और PAK! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा भरोसा, प्रियंका बोलीं- 'उन्हें उनकी जरूरत नहीं'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget