एक्सप्लोरर

Maharashtra: डिप्टी सीएम फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर हमला, BMC चुनाव जीतने का किया दावा

Maharashtra: डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा, हमें मुंबई विकास लीग शुरू करना है. हमें आने वाले महीनों में बहुत मेहनत करना है. मुंबई महानगर पालिका इस वक़्त भ्रष्टाचारियों से भरा हुआ है.

Maharashtra: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर जोरदार हमला किया है. फडणवीस ने इस बार बीएमसी चुनाव जितने का दावा किया और विपक्ष पर हमला बोला. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर हमला करते हुए कहा, "अब मुख्यमंत्री घर पर नही बैठेंगे, और ना ही आप लोगों को बैठने देंगे. इस बार बीएमसी पर बीजेपी और शिवसेना का भगवा लहराएगा लेकिन असली शिवसेना का, जोकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में है. हमने पिछली बार भी अपना मेयर बना सकते थे, हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में एमएमआर रीजन में 3 लाख करोड़ का काम शुरू किया. वहीं तीन महिने के अंदर धरावी पुनर्विकास पर काम होगा." 

हमें मुंबई विकास लीग शुरू करना है
डिप्टी सीएम फडणवीस ने आगे कहा, "हमें मुंबई विकास लीग शुरू करना है. हमें आने वाले महीनों में बहुत मेहनत करना है. (मुंबई महानगर पालिका चुनाव को लेकर) मुंबई महानगर पालिका इस वक़्त भ्रष्टाचारियों से भरा हुआ है. हमें इन लोगों से मुंबई महानगर पालिका को मुक्त करवाना है. आम लोगों के लिए मुंबई महानगर पालिका में कभी कोई काम नहीं किया गया. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता है, वैसे-वैसे एक डायलॉग फिक्स होता है कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश. कौन मुंबई को महाराष्ट्र से अलग कट रहा है?"
 
उन्होंने कहा, मुंबई को महाराष्ट्र से अलग किसी का बाप भी नहीं कर सकता है. बाला साहेब ठाकरे के सपने को पूरा करने का काम बीजेपी करेगी." फडणवीस ने पृर्व सीएम उद्धव ठाकरे का नाम नहीं लेते हुए कहा, आप दिल्ली के सामने झुके सोनिया गांधी के सामने झुके, हम महाराष्ट्र के विकास के लिए दिल्ली जायेंगे.

Delhi Murder: शराब के नशे में किरायेदार ने की मकान मालिक की हत्या, मृत शरीर का बनाया वीडियो-ली सेल्फी, गिरफ्तार

देवेंद्र फडणवीस की तारीफ में कसीदे
वहीं मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. एक कार्यक्रम में आशीष शेलार ने फडणवीस की तुलना बॉलीवुड़ अभिनेता अमिताभ बच्चन से कर दी. शेलार ने कहा देवेंद्र फडणवीस पर अमिताभ बच्चन के फिल्म का डायलोग एक दम फिट बैठता है. "हम जहां खड़े होते हैं लाइन वहीं से शुरु होती है" देवेंद्र फडणवीस आप जहां खड़े होते हैं. लाइन वही से शुरू होती है.

चॉल से आने वाले को मुंबई अध्यक्ष बनाया
आशीष शेलार ने खुद को मुंबई बीजेपी का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कहा, "मुंबई के अध्यक्ष पद पर एक ऐसे व्यक्ति को बिठाया है जो मुंबई के एक छोटे से चॉल से आता हो." आशीष शेलार देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करते हुए यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा, यहां तक कि मुंबई को मेट्रो भी देवेंद्र फडणवीस ने दिया है. शएलार ने कहा, मुंबई को बुलेट ट्रेन की सौगात केंद्र सरकार ने दिया. वहीं मुंबई को शिवसेना ने क्या दिया? भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार और सिर्फ भ्रष्टाचार. 

बीते 25 साल से मुंबई महानगर पालिका में एक परिवार की सत्ता है. अब की बार हमें मुंबई महानगर पालिका में आम लोगों की सरकार चाहिए. देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में करके रहेंगे. हमें मुंबई जीतना ही है. आशीष शेलार ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को आज के महाभारत कृष्ण तक बता दिया. उन्होंने कहा, देवेंद्र फडणवीस कृष्ण और सीएम एकनाथ शिंदे कर्ण की भूमिका में है. उन्होंने कहा, अब से सभी त्योहार को उत्साह से मानना है. 

Congress on BJP: 'सरकार के दबाव में आकर RBI ने बैंकों के निजीकरण की रिपोर्ट पर लिया यू टर्न'- कांग्रेस का केंद्र पर हमला

 

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget