एक्सप्लोरर

ED दफ्तर नहीं जाएंगे शरद पवार, कहा- बैंक घोटाले से लेना देना नहीं, जांच एजेंसी ने भी कहा- पूछताछ की जरूरत नहीं

प्रवर्तन निदेशालय ने शरद पवार को ईमेल के जरिए कहा है कि उनसे अभी पूछताछ की जरूरत नहीं है. खत में ये भी कहा गया है कि शायद आगे भी पूछताछ की जरूरत नहीं पड़े. आगे जैसा होगा बताया जाएगा.

मुंबई: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 25 हजार करोड़ रुपये के महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ केस दर्ज होने से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. शरद पवार आज बिना बुलाए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने वाले थे, लेकिन मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने के बाद उन्होंने ईडी जाने के अपने फैसले को रद्द कर दिया है. इससे पहले ईडी ने कहा कि अभी शरद पवार से पूछताछ की जरूरत नहीं है.

शरद पवार ने कहा है, ''मैं ईडी दफ्तर नहीं जाऊंगा. मेरे वहां जाने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है.'' उन्होंने कहा कि मेरा बैंक घोटाले से कुछ लेना-देना नहीं है. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने शरद पवार को ईमेल के जरिए कहा है कि उनसे अभी पूछताछ की जरूरत नहीं है. खत में ये भी कहा गया है कि शायद आगे भी पूछताछ की जरूरत नहीं पड़े. आगे जैसा होगा बताया जाएगा.

कार्यकर्ताओं का कई जगह प्रदर्शन

शरद पवार पर केस दर्ज होने के बाद मुंबई से बारामती तक एनसीपी के कार्यकर्ता हंगामा कर रहे हैं. हंगामा की आशंका में ईडी दफ्तर के आसपास सात थाना क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी गई है, बावजूद इसके एनसीपी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने कहा है कि चुनाव से पहले शरद पवार को बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ ईडी ने केस दर्ज किया है.

शरद पवार के साथ खड़ी हुई शिवसेना

महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी शिवसेना शरद पवार के साथ खड़ी हो गई है. शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र कॉपरेटिव बैंक घोटाले से शरद पवार का कोई लेना देना नहीं है, उनके खिलाफ केस गलत है. संजय राउत ने आगे कहा, ‘’सरकार को यह देखना चाहिए कि क्या हो रहा है. ईडी को इसपर सरकार के साथ चर्चा करनी चाहिए थी. पवार जी एक बड़े नेता हैं, उनके समर्थक पूरे राज्य में मौजूद हैं.

बता दें कि राज्य की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने पिछले महीने ही एक केस दर्ज किया था. इसी आधार पर ईडी ने भी शरद पवार और अजीत पवार सहित कई नेताओं पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं. नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे.

यह भी पढ़ें-

शरद पवार की सियासी ढलानः साथ छोड़ रहे हैं पुराने साथी, आपराधिक मामले में भी आ गया है नाम

ध्वनि प्रदूषण करने वालों की अब खैर नहीं, लगेगा 10 लाख रुपए तक का जुर्माना- इलाहाबाद हाईकोर्ट

iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max आज से सेल के लिए उपलब्ध, जानिए कीमत

कभी अमेरिका नहीं गए महात्मा गांधी, लेकिन भारत के बाद वहां हैं उनकी सबसे ज्यादा मूर्ति और स्मारक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget