एक्सप्लोरर

Malik vs Fadnavis: दिवाली बाद बम फोड़ने वाला दिया था बयान, अब देवेन्द्र फडणवीस की 12 बजे होगी PC, 1 बजे नवाब मलिक करेंगे पलटवार

Fadnavis on Nawab Malik: बीजेपी के सीनियर नेता देवेन्द्र फडणवीस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पलटवार करने के लिए नवाब मलिक भी दोपहर एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

Devendra Fadnavis vs Nawab Malik:  मुंबई ड्रग्स केस में एक तरफ जहां जांच एजेंसियां लगातार पूछताछ कर पूरे मामले का पर्दाफाश करने में जुटी है तो वहीं दूसरी तरफ आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला और तेज होता हुआ दिख रहा है. आज महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे है. इससे पहले, अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के बाद देवेन्द्र फडणवीस ने कहा था कि वह दिवाली के बाद वह बम फोड़ेंगे.  

फडणवीस पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक की तरफ से ड्रग्स का धंधा चलाने का आरोप लगाया गया था. इसके साथ ही नवाब मलिक ने फडणवीस की पत्नी के भी ड्रग्स तस्कर से संबंध बताए थे और आरोप लगाया था कि उनके गाने को ड्रग्स तस्कर ने फाइनेंस किया था.

इधर, फडणवीस के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पलटवार करने के लिए नवाब मलिक भी दोपहर एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. एनसीपी के सीनियर नेता की तरफ से एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े और देवेन्द्र फडणवीस पर ड्रग्स को लेकर कई सनसनीखेज आरोप लगाए गए हैं.

आर्यन और पूजा डडलानी से भी होगी पूछताछ

दूसरी ओर मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने अपना बयान दर्ज करा सकते हैं. जबकि, शाहरूख की मैनेजर पूजा डडलानी से मुंबई पुलिस की एसआईटी पूछताछ कर सकती है. एनसीबी ने रविवार को ही आर्यन खान को पेश होने को कहा था लेकिन उनके वकील ने बुखार होने की बात कहकर दो दिन की मोहल्लत मांगी थी, इस लिहाज से आर्यन आज एसआईटी टीम के सामने पेश हो सकते हैं. आर्यन से एनसीबी एक बार पहले भी पूछताछ कर चुकी है लेकिन SIT टीम बनने के बाद इस टीम ने रविवार से सभी आरोपियों के नए सिरे से बयान दर्ज करने शुरू किए हैं, इसी सिलसिले में रविवार को अरबाज मर्चेंट और अचित कुमार से पूछताछ की थी

इधर, NCB के अधिकारी समीर वानखेडे पर लगे वसूली के आरोपों की जांच जारी है. NCB की विजिलेंस टीम ने कथित डील करने वाली जगह का दौरा किया. ड्रग्स पार्टी वाले क्रूज पर जाकर भी जांच-पड़ताल की. NCB की विजिलेंस टीम ने कल मुख्य गवाह प्रभाकर सैल से करीब दस घंटे तक पूछताछ की. आज फिर बुलाया गया है. सैम डिसूजा समेत कई लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. प्रभाकर सैल के वकील तुषार खंडारे का दावा किया- “पूरे मामले में समीर वानखेडे समेत NCB के कई अधिकारी शामिल हैं. प्रभाकर सैल ने सभी सबूत सौंप दिए हैं. हम चाहते हैं कि मामला दर्ज हो. ”

ये भी पढ़ें:

Nawab Malik के खिलाफ पहले सवा करोड़ का मानहानि केस, अब समीर वानखेड़े के पिता ने SC/ST एक्ट के तहत की शिकायत

Mumbai Drugs Case: बढ़ सकती है समीर वानखेड़े की मुश्किलें, अहम गवाह प्रभाकर सैल ने कहा- वसूली कांड में वानखेड़े भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget